Team India Next Match: भारत और श्रीलंका क्रिकेट टीम के बीच खेली जा रही दो टेस्ट मैचों की सीरीज अब समाप्त हो चुकी है। टीम इंडिया ने दमदार प्रदर्शन के बलबूते सीरीज को 1-0 से अपने नाम कर लिया है। इंडियन टीम अब सीधे हमें सितंबर के महीने में एक्शन में दिखाई देगी। तो आइए जान लेते हैं कि भारतीय क्रिकेट टीम को अगली सीरीज कब और किसके साथ खेलनी है।

सितंबर के महीने में होगी इंडिया की अगली सीरीज

बता दें कि इंडियन क्रिकेट टीम को अगली सीरीज सितंबर के महीने में अफगानिस्तान क्रिकेट टीम के साथ खेलनी है। भारत और अफगानिस्तान के बीच 3 टी20 इंटरनेशनल मैचों की सीरीज होने जा रही है। साल 2024 के बाद दोनों टीमें एक बार फिर एक-दूसरे के साथ टी20 सीरीज खेलने वाली है।

भारत और अफगानिस्तान क्रिकेट टीम के बीच पहला टी20 मैच 13 सितंबर, दूसरा 15 सितंबर और तीसरा 17 सितंबर को खेला जाएगा। यह तीनो मैच अरुण जेटली स्टेडियम, नई दिल्ली में होंगे।

यह भी पढ़ें: जोस बटलर को पछाड़ कीरोन पोलार्ड बने नंबर 1, 39 साल की उम्र में रचा इतिहास

IND vs AFG टी20 सीरीज के दोनों टीमों का स्क्वाड

भारत का स्क्वाड (संभावित): श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा (उपकप्तान), शिवम दुबे, वरुण चक्रवर्ती, रवि बिश्नोई, अभिषेक शर्मा, सूर्यांश शेडगे, रिंकू सिंह, अक्षर पटेल, ईशान किशन, मयंक यादव, प्रिंस यादव, अर्शदीप सिंह, प्रसिद्ध कृष्णा, प्रभसिमरन सिंह और वैभव सूर्यवंशी।

अफगानिस्तान टीम का स्क्वाड: इब्राहिम जादरान (कप्तान), रहमानुल्लाह गुरबाज़ (विकेटकीपर), नूर रहमान (विकेटकीपर), सेदिकुल्लाह अटल, दरविश रसूली, अज़मतुल्लाह उमरज़ई, गुलबदीन नैब, मोहम्मद नबी, राशिद खान, नांग्याल खरोटी, नूर अहमद, मुजीब उर रहमान, फ़ज़ल हक़ फ़ारूक़ी, अब्दुल्ला अहमदज़ई और नवीन-उल-हक़।

भारत बनाम अफगानिस्तान टी20 सीरीज का शेड्यूल

पहला टी20 मैच: 13 सितंबर 2026, अरुण जेटली स्टेडियम, नई दिल्ली
दूसरा टी20 मैच: 15 सितंबर 2026, अरुण जेटली स्टेडियम, नई दिल्ली
तीसरा टी20 मैच: 17 सितंबर 2026, अरुण जेटली स्टेडियम, नई दिल्ली।

यह भी पढ़ें: सन टैन ने देवदत्त पडिक्कल के पीठ पर बनाया जर्सी का टैटू, सोशल मीडिया पर शेयर की तस्वीर