Suryakumar Yadav: एमएस धोनी, रोहित शर्मा और विराट कोहली का नाम इंडियन क्रिकेट के सबसे बेहतरीन कप्तानों में लिया जाता है। इन तीनों ही खिलाड़ियों ने अपनी कप्तानी में भारतीय क्रिकेट टीम को कई मैचों में जीत दिलाई है और उसे एक नई पहचान दिलाई है। हालांकि इन तीनों में से बेस्ट कौन है इसके बारे में सूर्यकुमार यादव ने हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान बताया। तो आइए जान लेते हैं कि सूर्या ने क्या कहा और कौन बेस्ट है।
Suryakumar Yadav ने बताया कौन है बेस्ट कप्तान
बता दें कि आकाश चोपड़ा के साथ बातचीत के दौरान हाल ही में सूर्यकुमार यादव ने इंडियन कप्तानों को लेकर बात करते हुए रोहित शर्मा का नाम लिया। सूर्या ने कहा कि रोहित सबसे बेहतरीन कप्तान हैं, जिसके कप्तानी में उन्हें खेलने का मौका मिला। उन्होंने कहा, "रोहित शर्मा सबसे अच्छे कप्तान थे, जिनके अंडर मैं खेला, मैंने उनसे बहुत कुछ सीखा कि खिलाड़ियों से कैसे बात करनी है और सभी का साथ कैसे देना है।"
यह भी पढ़ें: हार्दिक के बिग ब्रदर क्रुणाल पांड्या का टीम इंडिया में कमबैक! इस सीरीज के लिए मिलेगा मौका
हिटमैन से सीखी कप्तानी और अन्य चीजें
सूर्यकुमार यादव ने बताया कि रोहित शर्मा के साथ रहकर उन्होंने बहुत कुछ सीखा। सूर्या ने बताया कि उन्होंने कप्तानी के गुर हिटमैन से ही सीखे हैं। कहा कि आईपीएल और भारतीय टीम में रोहित शर्मा के साथ खेलकर उन्होंने कप्तानी के हर पहलू को गहराई से समझा।
मालूम हो कि सूर्या ने इंडिया की ओर से साल 2021 में डेब्यू किया था और इसके बाद से कप्तान बनने तक उन्होंने रोहित शर्मा के अलावा शिखर धवन, विराट कोहली, हार्दिक पांड्या और केएल राहुल की कप्तानी में भी खेला। हालांकि सबसे अधिक 60 मैचों में वो रोहित के अंडर खेले और काफी अच्छा प्रदर्शन भी किया। यही नहीं आईपीएल में भी उन्होंने रोहित की अगुआई में कई सालों तक कमाल का प्रदर्शन किया।
इंडियन टीम को बनाया चैंपियन
इंटरनेशनल क्रिकेट और फ्रेंचाइजी टूर्नामेंट में 12 बड़ी ट्रॉफियां जीतने वाले रोहित शर्मा से कप्तानी के गुर सीख सूर्यकुमार यादव ने भी कमाल का प्रदर्शन किया। उन्होंने 2 प्रमुख टूर्नामेंट में इंडिया को चैंपियन बनाया। उनकी अगुआई में इंडिया ने एशिया कप 2025 और फिर टी20 वर्ल्ड कप 2026 का खिताब जीता। यही नहीं सूर्या जब तक इंडिया के कप्तान रहे इंडिया को किसी भी टी20 इंटरनेशनल सीरीज में हार का सामना नहीं करना पड़ा, जोकि खुद में एक बड़ा रिकॉर्ड है।
यह भी पढ़ें: रोहित-धोनी समेत इन खिलाड़ियों ने जीत रखी है सबसे ज्यादा आईपीएल ट्रॉफी, लिस्ट में हार्दिक पांड्या भी शामिल