Team India Squad For Japan T20I Match: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड यानी बीसीसीआई ने शुक्रवार, 4 सितंबर को भारत और जापान के बीच टी20 मैच का ऐलान किया। बीसीसीआई ने सोशल मीडिया के जरिए भारत-जापान टी20 मैच का ऐलान किया और अब आइए इस मैच के लिए टीम इंडिया के स्क्वाड की चर्चा कर लेते हैं।
पहली बार होने जा रहा भारत-जापान के बीच मैच
बता दें कि अभी तक भारत और जापान पुरुष क्रिकेट टीम के बीच एक भी बार टी20 इंटरनेशनल मुकाबला नहीं खेला गया है। लेकिन बोर्ड ने हाल ही में दोनों टीमों के बीच एक टी20 मैच का ऐलान किया। बोर्ड ने बताया कि दोनों देशों के बीच रिश्तों की 75वीं सालगिरह का जश्न मनाने के लिए एक ऐतिहासिक टी20 मैच का आयोजन किया जाएगा।
यह मुकाबला जापान में आयोजित होने जा रहे एशियन गेम्स 2026 के शुरू होने से ठीक पहले खेला जाना है। भारतीय पुरुष टीम को एशियन गेम्स में अपना पहला मैच (क्वार्टर फाइनल) 28 सितंबर को खेलना है और उससे ठीक 6 दिन पहले इंडियन टीम जापान के साथ अपना मैच खेलेगी।
भारत बनाम जापान टी20 मैच मंगलवार, 22 सितंबर को जापान के टोचिगी प्रीफेचर में होगा। यह मैच सानो इंटरनेशनल क्रिकेट ग्राउंड में खेला जाएगा और इसकी शुरुआत भारतीय समयानुसार सुबह 9:30 बजे शुरू होगी। यह मैच दोनों देशों के बीच रिश्तों को सुधारने और खेल को बढ़ाने के उद्देश्य से आयोजित किया जा रहा है।
यह भी पढ़ें: IND W vs PAK W: स्मृति-शेफाली करेंगी ओपनिंग, इन खिलाड़ियों को मिल सकता है प्लेइंग 11 में मौका
ये सभी खिलाड़ियों आएंगे नजर
बताते चलें कि एशियन गेम्स 2026 के लिए जिन खिलाड़ियों का चयन किया गया है। वही सब खिलाड़ी हमें जापान के खिलाफ भी टी20 मैच खेलते नजर आ सकते हैं। यानी इंडियन टीम को श्रेयस अय्यर और तिलक वर्मा लीड करते दिखाई देंगे।
अय्यर कप्तान और तिलक उपकप्तान के रोल में रहेंगे। वहीं अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन, हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह, ईशान किशन, शिवम दुबे, नितीश कुमार रेड्डी, अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर, वरुण चक्रवर्ती, रवि बिश्नोई, जसप्रीत बुमराह और वैभव सूर्यवंशी भी अपना दम दिखाते नजर आ सकते हैं। ऐसे में देखना होगा कि कौन खिलाड़ी जापान के खिलाफ कैसा करेगा और एशियन गेम्स में कैसा प्रदर्शन करेगा।
एशियन गेम्स 2026 के लिए टीम इंडिया का स्क्वाड
श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा (उपकप्तान), अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन, हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह, ईशान किशन, शिवम दुबे, नितीश कुमार रेड्डी, अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर, वरुण चक्रवर्ती, रवि बिश्नोई, जसप्रीत बुमराह और वैभव सूर्यवंशी
यह भी पढ़ें: रोहित शर्मा ने अगर लिया संन्यास, तो इन 2 खिलाड़ियों में से कोई एक होगा 2027 वर्ल्ड कप में भारत का ओपनर