टीएनपी न्यूज़
ब्रेकिंग
नेपाल में मौत के बीच जिंदगी की तलाश! 169 भारतीयों का रेस्क्यू, 3 और बचे अमित शाह ने जन्माष्टमी पर बिरला मंदिर में किए भगवान श्रीकृष्ण के दर्शन, पूजा-अर्चना की ट्रंप ने ईरान पर कसा शिकंजा! नए प्रतिबंधों से बढ़ा तनाव, अमेरिका का बड़ा एक्शन नैनीताल में भारी बारिश का अलर्ट! 5 सितंबर को सभी स्कूल बंद, प्रशासन ने जारी किए आदेश Air India Pilot पर गिरी गाज, AAIB रिपोर्ट के बाद नौकरी से बर्खास्त; टर्बुलेंस केस में ड्रग टेस्ट का मामला मणिपुर और असम में ड्रग्स पर बड़ा एक्शन, 82 करोड़ रुपये से ज्यादा का नशा बरामद; 6 गिरफ्तार जंतर-मंतर विवाद: चंद्रशेखर आजाद का 72 घंटे का अल्टीमेटम, गिरफ्तारी नहीं हुई तो बड़े कदम की चेतावनी कोलकाता में बड़ा हादसा, श्यामपुकुर इलाके में इमारत गिरी; रेस्क्यू ऑपरेशन जारी स्वतंत्र भारद्वाज को दिल्ली पुलिस ने हिरासत में लिया भारत मौसम विज्ञान विभाग ने दिल्ली में बारिश का रेड अलर्ट जारी किया
खेल

IND W vs PAK W: स्मृति-शेफाली करेंगी ओपनिंग, इन खिलाड़ियों को मिल सकता है प्लेइंग 11 में मौका

इंडिया-पाकिस्तान के बीच यह मैच दुबई के दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जाएगा। इस दौरान इंडिया जीत के इरादे से मैदान पर उतरेगी और पाकिस्तान को फिर धूल चटाएगी।

IND W vs PAK W: स्मृति-शेफाली करेंगी ओपनिंग, इन खिलाड़ियों को मिल सकता है प्लेइंग 11 में मौका
IND W vs PAK W, Asia Cup 2026

IND W vs PAK W, Asia Cup 2026: महिला टी20 एशिया कप 2026 में कल (5 सितंबर) भारत और पाकिस्तान महिला क्रिकेट टीम के बीच महा मुकाबला खेला जाएगा। इंडिया-पाकिस्तान के बीच यह मैच दुबई के दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जाएगा। इस दौरान इंडिया जीत के इरादे से मैदान पर उतरेगी और पाकिस्तान को फिर धूल चटाएगी। ऐसे में आइए इस मैच की प्लेइंग 11 के बारे में विस्तार से बात कर लेते हैं।

दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में होगा IND W vs PAK W मैच

बता दें कि महिला टी20 एशिया कप 2026 के मैच नंबर 9 में भारतीय महिला क्रिकेट टीम को पाकिस्तान महिला क्रिकेट टीम के साथ अपना अगला मुकाबला खेलना है। यह मैच 5 सितंबर को दुबई के दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जाएगा। इस दौरान इंडियन टीम के जीत दर्ज करने के आसार ज्यादा नजर आ रहे हैं।

यह भी पढ़ें: रोहित शर्मा ने अगर लिया संन्यास, तो इन 2 खिलाड़ियों में से कोई एक होगा 2027 वर्ल्ड कप में भारत का ओपनर

इन-इन खिलाड़ियों को मिल सकता है 11 में मौका

एशिया कप 2026 में पाकिस्तान के खिलाफ होने जा रहे मैच के लिए टीम इंडिया की प्लेइंग 11 में स्मृति मंधाना और शेफाली वर्मा के साथ हमें प्रतिका रावल, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), भारती फुलमाली, ऋचा घोष (विकेटकीपर), दीप्ति शर्मा, प्रेमा रावत, नंदिनी शर्मा, श्री चरणी और क्रांति गौड़ खेलते दिखाई दे सकती हैं। ऐसे में देखना होगा कि यह सभी किस तरीके का प्रदर्शन करेंगी और कौन जीत दर्ज कर सकेगा।

बताते चलें कि अब तक भारत और पाकिस्तान महिला क्रिकेट टीम के बीच कुल 17 मुकाबले खेले गए हैं, जिसमें से भारत ने 14 और पाकिस्तान ने महज 3 मैचों में जीत दर्ज की है।

पाकिस्तान के खिलाफ मैच के लिए टीम इंडिया की संभावित प्लेइंग 11

स्मृति मंधाना, शेफाली वर्मा, प्रतिका रावल, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), भारती फुलमाली, ऋचा घोष (विकेटकीपर), दीप्ति शर्मा, प्रेमा रावत, नंदिनी शर्मा/रेणुका ठाकुर, श्री चरणी और क्रांति गौड़।

एशिया कप 2026 के लिए टीम इंडिया का स्क्वाड

हरमनप्रीत कौर (कप्तान), स्मृति मंधाना (उपकप्तान), ऋचा घोष (विकेटकीपर), जी कमलिनी (विकेटकीपर), अरुंधति रेड्डी, प्रेमा रावत, राधा यादव, शैफाली वर्मा, भारती फुलमाली, श्री चरणी, रेणुका ठाकुर, नंदनी शर्मा, क्रांति गौड़, दीप्ति शर्मा और प्रतीक रावल।

यह भी पढ़ें: कभी नहीं टूटेगा रोहित शर्मा का ये 3 महारिकॉर्ड, वनडे क्रिकेट के हैं असली बॉस

टीएनपी न्यूज़ की टीम देश-दुनिया की हर बड़ी ख़बर आप तक तेज़ी और सटीकता के साथ पहुँचाती है।

शॉर्ट वीडियो

सभी वीडियो