Suresh Raina: भारतीय क्रिकेट टीम का एक अहम हिस्सा रहे सुरेश रैना ने हाल ही में आकाश चोपड़ा संग बातचीत के दौरान क्रिकेट के कई मुद्दों पर बात की। उन्होंने टेस्ट क्रिकेट में ऋषभ पंत की काबिलियत की बात की। इसके साथ ही साथ उन्होंने सिर्फ 1 फर्स्ट क्लास शतक जड़ने वाले खिलाड़ी की पैरवी की और कहा कि उसे इंडियन टेस्ट टीम में मौका दिया जाना चाहिए।
Suresh Raina ने की इस खिलाड़ी की पैरवी
इंडियन क्रिकेट के पूर्व स्टार सुरेश रैना ने हाल ही में आकाश चोपड़ा के साथ बातचीत के दौरान कहा कि अभिषेक शर्मा को टेस्ट क्रिकेट खेलना चाहिए। उन्होंने यह तवज्जो देते हुए पूछा कि क्या IPL टीम के मालिक और राज्य संघ खिलाड़ियों के दिमाग में खेल के सबसे लंबे फॉर्मेट को डाल रहे हैं।
उन्होंने कहा, "मुझे लगता है कि अभिषेक शर्मा को टेस्ट क्रिकेट खेलना चाहिए। वैभव बहुत छोटा है। क्या वो खेलना चाहता है? उसके कोच क्या सोचते हैं? ये सवाल हैं। मुझे लगता है कि उसे खेलना चाहिए। क्या IPL के मालिक और एसोसिएशन भी इस बारे में सोच रहे हैं और खिलाड़ियों के दिमाग में टेस्ट क्रिकेट डाल रहे हैं? यहां कोच की भी भूमिका है।"
यह भी पढ़ें: IPL 2027 से पहले बदलेगा RCB का नाम? आर्यमान बिड़ला ने किया बड़ा खुलासा
Abhishek Sharma का खेलना है मुश्किल
भले सुरेश रैना उम्मीद कर रहे हैं कि अभिषेक शर्मा टेस्ट क्रिकेट खेलें लेकीन ऐसा होना काफी मुश्किल लग रहा है। चूंकि अभिषेक का फर्स्ट क्लास क्रिकेट में रिकॉर्ड काफी अच्छा नहीं है और वो टेस्ट क्रिकेट के टेम्पलेट को अभी नहीं समझ सके हैं। ऐसे में उनका टीम में एंट्री कर पाना बहुत मुश्किल है। उनका वनडे में भी खेलना अभी मुश्किल ही लग रहा है। वो अभी टी20 फॉर्मेट के किंग हैं और बाकि फॉर्मेट में इंडिया के लिए खेलने के लिए उन्हें डोमेस्टिक में अच्छा प्रदर्शन करना पड़ेगा।
कुछ ऐसे हैं अभिषेक शर्मा के फर्स्ट क्लास आंकड़े
26 वर्षीय अभिषेक शर्मा ने अब तक 24 फर्स्ट क्लास मैचों की 37 पारियों में 1071 रन बनाए हैं। उन्होंने 30.60 के औसत व 70.46 के स्ट्राइक रेट से रन बनाए हैं। अभिषेक का रेड बॉल फॉर्मेट में बेस्ट स्कोर 100 रन रहा है। उन्होंने इसमें 1 शतक व 5 अर्धशतक जड़ा है। उनके बल्ले से 131 चौके व 30 छक्के आए हैं।
यह भी पढ़ें: किसी ने 400 तो किसी ने बनाए नाबाद 367 रन, ये हैं टेस्ट क्रिकेट में सबसे बड़ी पारी खेलने वाले टॉप 5 बल्लेबाज