South Africa vs Australia Test Series: WTC 2025 की फाइनलिस्ट एक बार फिर एक-दूसरे के आमने सामने होने जा रही हैं। साउथ अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम के बीच 9 अक्टूबर से अफ्रीका में 3 टेस्ट मैचों की सीरीज होने जा रही है।

इस सीरीज के लिए क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने अपने स्क्वाड का ऐलान कर दिया है। स्क्वाड में एक से बढ़कर एक खिलाड़ी शामिल हैं। लेकिन सबसे ज्यादा नजर जिस खिलाड़ी पर रहने वाली है वो हैं मार्नस लाबुशेन, जोकि लास्ट 3 सालों से एक भी टेस्ट शतक नहीं जड़ सके हैं।

क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने किया आगामी टेस्ट सीरीज के लिए स्क्वाड का ऐलान

बता दें कि साउथ अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम के बीच साउथ अफ्रीका में 9 अक्टूबर से 3 टेस्ट मैचों की सीरीज होने जा रही है। इसका पहला टेस्ट मैच 9-13 अक्टूबर के बीच डरबन, दूसरा 18-22 अक्टूबर के बीच गेबेरहा और तीसरा 27-31 अक्टूबर के बीच जोहान्सबर्ग के आईकॉनिक मैदान पर खेला जाएगा।

क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने इस सीरीज के लिए 16 मेंबर स्क्वाड का ऐलान किया है, जिन्हें लीड करने की जिम्मेदारी एक बार फिर पैट कमिंस को सौंपी गई है। कमिंस की अगुआई में हमें मैथ्यू रेनशॉ, स्टीव स्मिथ, मिशेल स्टार्क, स्कॉट बोलैंड, एलेक्स कैरी, कूपर कोनोली, कैमरून ग्रीन, जोश हेज़लवुड, ट्रैविस हेड, जोश इंग्लिस, मैथ्यू कुहनेमैन, मार्नस लाबुशेन, नाथन लियोन, माइकल नेसर और ब्यू वेबस्टर खेलते दिखाई देने वाले हैं। लेकिन सबसे ज्यादा नजर इस सीरीज में मार्नस लाबुशेन पर रहेगी। चूंकि अगर वो इसमें फ्लॉप हुए तो हमेशा के लिए टेस्ट स्क्वाड से बाहर कर दिए जाएंगे।

यह भी पढ़ें: शुभमन गिल ने किया गियर शिफ्ट, टेस्ट से लौटने के बाद सीधे 190 की स्ट्राइक रेट से बनाए रन

मार्नस लाबुशेन पर रहेगी सभी की नजर

32 वर्षीय मार्नस लाबुशेन ने अब तक 65 टेस्ट मैचों की 117 पारियों में कुल 4730 रन बना रखे हैं। उनके बल्ले से 43.79 के औसत व 52.12 के स्ट्राइक रेट से रन आए हैं। लाबुशेन ने 11 शतक व 25 अर्धशतक जड़ रखे हैं। उनका अंतिम टेस्ट शतक 19 जुलाई, 2023 में इंग्लैंड के खिलाफ आया था।

उस बीच उनके बल्ले से 111 रन आए थे। अब देखना होगा कि इस बार वो कैसा करेंगे और पूरी टीम का प्रदर्शन क्या होगा। चूंकि हाल ही में ऑस्ट्रेलिया को बांग्लादेश के खिलाफ एक टेस्ट मैच में अपने घर पर हार का सामना करना पड़ा था।

साउथ अफ्रीका टेस्ट सीरीज के लिए ऑस्ट्रेलिया का स्क्वाड

पैट कमिंस (कप्तान), मैथ्यू रेनशॉ, स्टीव स्मिथ, मिशेल स्टार्क, स्कॉट बोलैंड, एलेक्स कैरी, कूपर कोनोली, कैमरून ग्रीन, जोश हेज़लवुड, ट्रैविस हेड, जोश इंग्लिस, मैथ्यू कुहनेमैन, मार्नस लाबुशेन, नाथन लियोन, माइकल नेसर और ब्यू वेबस्टर।

साउथ अफ्रीका बनाम ऑस्ट्रेलिया टेस्ट सीरीज का शेड्यूल

पहला टेस्ट: 9-13 अक्टूबर, डरबन
दूसरा टेस्ट: 18-22 अक्टूबर, गेबेरहा
तीसरा टेस्ट: 27-31 अक्टूबर, जोहान्सबर्ग।

यह भी पढ़ें: किस आईपीएल टीम में जाएंगे हार्दिक पांड्या, जानें क्या है नया अपडेट