SA vs AUS: साउथ अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया के बीच इस समय तीन टेस्ट मैच की सीरीज का दूसरा मैच खेला जा रहा है। यह मैच गकेबरहा के सेंट जॉर्ज पार्क में खेला जा रहा है, जिसमें ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया।
साउथ अफ्रीका ने पहले बैटिंग करते हुए 425/9 पर पारी घोषित की थी, जिसमें कप्तान टेम्बा बावुमा ने 179 रन की शानदार शतकीय पारी खेली थी। वहीं, इसके जवाब में ऑस्ट्रेलिया की पहली पारी सिर्फ 99 रन पर सिमट गई।
99 पर ढेर हुई ऑस्ट्रेलिया
पहले टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया की बल्लेबाजी शानदार रही थी लेकिन दूसरे टेस्ट की पहली पारी में कंगारू सिर्फ 99 रन पर ढेर हो गए। पहली पारी में कंगारुओं की शुरुआत बेहद खराब रही।
उनके सलामी बल्लेबाज निक मैडिसन बिना खाता खोले आउट हो गए। इसके बाद स्कॉट बोलैंड को मोर्चा संभालने के लिए भेजा गया, लेकिन उनके बल्ले ने भी 2 के व्यक्तिगत स्कोर पर जवाब दे दिया।
Follow @CricketDani56 https://t.co/y2qbJQIiZO
— Cricket Dani (@CricketDani39) October 21, 2026
इसके बाद ट्रेविस हेड (14) भी सस्ते में पवेलियन लौट गए तो मार्नस लाबुशेन (14) भी बिना बड़ी पारी खेले चलते बने। मार्नस के आउट होते ही ऑस्ट्रेलिया के विकेट निरंतर अंतराल पर गिरते रहे और पूरी टीम 42.3 ओवर में 99 पर पवेलियन लौट चुकी थी।
मार्को जानसेन ने ढाया कहर
दूसरे टेस्ट की पहली पारी में ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाजों का काल बाएं हाथ के तेज गेंदबाज मार्को जानसेन बने, जिन्होंने 11 ओवर में 33 रन देकर पांच बल्लेबाजों को अपना शिकार बनाया।
https://t.co/rXElQnSCSF
— Proteas Fire (@FireProtea21675) October 21, 2026
पहली इनिंग में जानसेन ने ट्रेविस हेड, स्कॉट बोलैंड, मैट रेनशॉ, एलेक्स कैरी, ब्यू वेबस्टर को अपना शिकार बनाया और ऑस्ट्रेलियाई पारी को सिर्फ 99 रन पर धराशायी कर दिया। मार्को जानसेन के अलावा कगिसो रबाडा और वियान मुल्डर ने 2-2 विकेट हासिल किए तो एनरिक नॉर्खिया ने एक बल्लेबाज को चलता किया।
साउथ अफ्रीका ने दिया फॉलोऑन
ऑस्ट्रेलिया को पहली पारी में सिर्फ 99 रन पर समेटने के बाद साउथ अफ्रीका के कप्तान टेम्बा बावुमा ने फॉलोऑन देने का फैसला किया था। हालांकि, दूसरी पारी में भी ऑस्ट्रेलिया के हालात कुछ ठीक नहीं है, क्योंकि निक मैडिसन (8), मार्नस लाबुशेन (39), मैट रेनशॉ (11) और ब्यू वेबस्टर (8) पवेलियन लौट चुके हैं।
हालांकि, खबर लिखे जाने तक ट्रेविस हेड 132 गेंदों पर नाबाद 87 रन बना चुके हैं तो स्कॉट बोलैंड 2 रन पर खेलकर उनका बखूबी साथ निभा रहे हैं। 50 ओवर के मैच तक रबाडा- साइमन हार्मर ने दो-दो विकेट झटक लिए हैं।
ये भी पढ़ें- IND vs NZ: न्यूजीलैंड की पिचों पर होगी बल्लेबाजों की अग्नि परीक्षा! हो सकता है इंग्लैंड-आयरलैंड वाला हाल