India vs New Zealand: श्रेयस अय्यर की कप्तानी वाली टीम इंडिया 22 अक्टूबर को क्राइस्टचर्च के हेगले ओवल में न्यूजीलैंड के साथ पांच टी20 मैच की सीरीज का पहला मैच खेलेगी। भारत ने इससे पहले वेस्टइंडीज के खिलाफ घरेलू सरजमीं पर टी20 सीरीज खेली थी जो 2-2 की बराबरी पर रही थी।
ऐसे में यह सीरीज श्रेयस अय्यर की कप्तानी के लिए भी एक बड़ी परीक्षा होगी। न्यूजीलैंड का दौरा भारत के लिए एक मुश्किल काम है, क्योंकि टीम इंग्लैंड या ऑस्ट्रेलिया की तुलना में इस देश का दौरा कम करती है। सीरीज के बीच कम समय का अंतर इस चुनौती को और बढ़ा देता है, जिससे भारत को पहले टी20आई से पहले हालात के हिसाब से ढलने के लिए कम समय मिलता है।
भारत के सामने आएंगी चुनौती
न्यूजीलैंड के हालात में भारतीय टीम के लिए कई नई चुनौतियां लेकर आ सकती हैं, क्योंकि मेजबान टीम की पेस-फ्रेंडली पिचें मेहमान टीम की क्षमता और तैयारी का टेस्ट ले सकती हैं। न्यूजीलैंड की पिचों पर आमतौर पर तेज गेंदबाजों का बोलबाला रहता है और ऐसे में भारतीय बल्लेबाजों को यहां की परिस्थितियों में ढलने में थोड़ा बहुत समय लग सकता है।
इससे पहले भारत ने इंग्लैंड और आयरलैंड का दौरा किया था, जहां पर तेज गेंदबाज का बोलबाला था और यहां पर भारतीय बल्लेबाज बुरी तरह से फ्लॉप रहे थे। ऐसे में न्यूजीलैंड की तेज पिचों पर टिकना भारतीय बल्लेबाजों के लिए एक बड़ी चुनौती होगी।
भुवी-अर्शदीप के कंधों पर जिम्मेदारी
तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार भारत के टी20आई स्क्वाड में वापस आ गए हैं। इस अनुभवी पेसर ने आखिरी मैच नवंबर 2022 में खेला था और इसके बाद उनको ड्रॉप कर दिया गया था, लेकिन चयन समिति ने इस अनुभवी तेज गेंदबाज को दोबारा वापसी का मौका दिया है।
वहीं, इस मैच में बुमराह की गैरमौजूदगी में अर्शदीप सिंह पर कीवियों को शुरुआती झटके देने की जिम्मेदारी होगी तो प्रिंस यादव तीसरे पेसर की भूमिका में दिख सकते हैं।
भारत-न्यूजीलैंड टी20 सीरीज का शेड्यूल
22 अक्टूबर से पांच मैचों की टी20आई सीरीज शुरू होगी, जो 1 नवंबर तक चलेगी। श्रृंखला के शुरुआती दो मैच क्राइस्टचर्च में खेले जाएंगे, इसके बाद तीसरा टी20आई वेलिंगटन में होगा।
ऑकलैंड चौथा मैच होस्ट करेगा, जबकि सीरीज का फाइनल 1 नवंबर को हैमिल्टन में होगा। इस सीरीज के बाद टीम इंडिया को न्यूजीलैंड के खिलाफ पांच वनडे मैच की सीरीज खेलनी है।
ये भी पढ़ें- ‘मैं उससे खुश हूं…’ 199 पर आउट होने के बाद बोले प्रियांश आर्य, कही दिल जीतने वाली बात