टीएनपी न्यूज़
ब्रेकिंग
ईरान के खार्ग आइलैंड के पास जोरदार धमाके, हमले की रिपोर्ट से हड़कंप स्वतंत्र भारद्वाज बुलंदशहर से गिरफ्तार, आज पटियाला हाउस कोर्ट में होगी पेशी धौलपुर: पोखर में इको वैन गिरने से 4 लोगों की मौत! गंगा के बढ़ते जलस्तर पर एक्शन मोड में बिहार सरकार, CM सम्राट चौधरी ने दिया निर्देश 6 सितंबर को अपना 100वां फर्स्ट क्लास मैच खेलते दिखेंगे मोहम्मद शमी कैराना सांसद इकरा हसन को पुलिस ने किया हाउस अरेस्ट पटना में शिक्षक दिवस पर बीजेपी अध्यक्ष नितिन नबीन ने छात्रों को खिलाई मिठाई देश के 14 राज्यों में बारिश, दिल्ली में रेड अलर्ट तेलंगाना में प्राइवेट बस ने स्कूल बस को मारी टक्कर! कई छात्र घायल UP में 81 बेहतरीन शिक्षकों को सीएम योगी ने किया सम्मानित
खेल

6 सितंबर को अपना 100वां फर्स्ट क्लास मैच खेलते दिखेंगे मोहम्मद शमी, इंडियन टीम में करेंगे कमबैक?

36 वर्षीय मोहम्मद शमी ने अब तक 99 फर्स्ट क्लास मैच खेले हैं और दलीप ट्रॉफी 2026 का फाइनल उनके फर्स्ट क्लास करियर का 100वां मैच होने जा रहा है।

6 सितंबर को अपना 100वां फर्स्ट क्लास मैच खेलते दिखेंगे मोहम्मद शमी, इंडियन टीम में करेंगे कमबैक?
Mohammed Shami, Duleep Trophy 2026 Final

भारतीय क्रिकेट के सबसे बेहतरीन तेज गेंदबाजों में से एक मोहम्मद शमी (Mohammed Shami) इस समय दलीप ट्रॉफी 2026 में खेलते नजर आ रहे हैं। 6 सितंबर से वो दलीप ट्रॉफी 2026 का फाइनल मैच खेलते दिखाई देने वाले हैं और यह मैच उनके करियर का काफी खास मैच होने वाला है।

साउथ जोन के खिलाफ होने जा रहा दलीप ट्रॉफी 2026 का फाइनल मैच मोहम्मद शमी के फर्स्ट क्लास क्रिकेट करियर का 100वां मैच होने जा रहा है। ऐसे में आइए इस मैच के बारे में विस्तार से बात कर लेते हैं।

6 तारीख से शुरू होगा Duleep Trophy 2026 का फाइनल

बता दें कि 2026 दलीप ट्रॉफी का फाइनल मैच 6 सितंबर से ईशान किशन की टीम ईस्ट जोन और तिलक वर्मा की टीम साउथ जोन के बीच खेला जाएगा। यह मैच सुबह 9:30 बजे से शुरू होगा। ईस्ट और साउथ जोन के बीच यह मैच चेपॉक में खेला जाना है। यह मैच चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेला जाएगा।

इस दौरान दोनों ही कप्तान मैदान पर जीत के इरादे से उतरेंगे। हालांकि इस बीच कई फैंस की निगाहें मोहम्मद शमी पर टिकी रहेंगी। चूंकि यह उनका 100वां फर्स्ट क्लास मैच होने जा रहा है और वो अपने इस ऐतिहासिक मैच में एक मैच विनिंग प्रदर्शन करना चाहेंगे।

यह भी पढ़ें: धोनी नहीं पंत को सुरेश रैना ने बताया अपना फेवरेट खिलाड़ी, दिया जनरेशनल प्लेयर का टैग

मोहम्मद शमी को किया जा सकता है सम्मानित

मालूम हो कि 36 वर्षीय मोहम्मद शमी ने अब तक 99 फर्स्ट क्लास मैच खेले हैं, जिसकी 187 पारियों में उन्होंने 382 विकेट हासिल कर रखे हैं और दलीप ट्रॉफी 2026 का फाइनल उनके फर्स्ट क्लास करियर का 100वां मैच होने जा रहा है। खबर है कि इस मैच की शुरुआत से पहले उन्हें इस उपलब्धि के लिए सम्मानित भी किया जाएगा। ऐसे में अब देखना होगा कि वो कैसा प्रदर्शन करेंगे और किसकी टीम मैच जीतेगी।

क्या टीम इंडिया में कमबैक कर सकेंगे मोहम्मद शमी?

मोहम्मद शमी भारतीय क्रिकेट टीम की ओर से आखिरी बार साल 2025 चैंपियंस ट्रॉफी में खेलते नजर आए थे। उसके बाद से ही उन्हें वापसी का मौका नहीं मिला है और वो आगे भी वापसी कर सकेंगे या नहीं इसकी कोई गारंटी नहीं है। चूंकि उनकी उम्र 36 साल है और वो पहले की तरह फिट नहीं हैं।

इस वजह से उनकी जगह युवाओं को तवज्जो दी जा रही है। उनका सपना है कि वो इंडिया के लिए 2027 का वर्ल्ड कप खेलें और 2023 में टूटे सपने को पूरा कर सकें। ऐसे में अब देखना होगा कि उनका यह सपना पूरा होगा या नहीं।

यह भी पढ़ें: श्रेयस अय्यर कप्तान-तिलक वर्मा उपकप्तान, जापान टी20 मैच के लिए टीम इंडिया का स्क्वाड

टीएनपी न्यूज़ की टीम देश-दुनिया की हर बड़ी ख़बर आप तक तेज़ी और सटीकता के साथ पहुँचाती है।

शॉर्ट वीडियो

सभी वीडियो