भारतीय महिला क्रिकेट टीम की उपकप्तान स्मृति मंधाना (Smriti Mandhana) ने एशिया कप 2026 में हांगकांग महिला क्रिकेट टीम के खिलाफ 124 रनों की पारी खेल इतिहास रच दिया है। स्मृति मंधाना ने शतक जड़ने के साथ ही महिला क्रिकेट में सबसे अधिक शतक जड़ने के मामले में वर्ल्ड रिकॉर्ड बना दिया है। तो आइए उनकी इस पारी और रिकॉर्ड के बारे में विस्तार से बात कर लेते हैं।
Smriti Mandhana ने हांगकांग के खिलाफ खेली 124 रन की पारी
महिला टी20 एशिया कप 2026 में अपने दूसरे मैच में हांगकांग के खिलाफ पहले बैटिंग करते हुए टीम इंडिया ने 5 विकेट के नुकसान पर 193 रन बनाए। इस बीच ओपनिंग पर आईं इंडियन महिला टीम की उपकप्तान स्मृति मंधाना (Smriti Mandhana) ने 124 रन की पारी खेली।
उनके बल्ले से 64 गेंदों में 14 चौके और 7 छक्कों की मदद से रन आए। उनका स्ट्राइक रेट इस बीच 193.75 का रहा। स्मृति का यह शतक उनके इंटरनेशनल क्रिकेट करियर का 18वां शतक था और वो अब सबसे अधिक शतक जड़ने वाली महिला खिलाड़ी बन गई हैं।
यह भी पढ़ें: 2027 वर्ल्ड कप के बाद संन्यास का ऐलान कर देंगे ये चार खिलाड़ी! लिस्ट में रोहित-विराट का नाम भी शामिल
सबसे अधिक शतक जड़ने वाली महिला खिलाड़ी बनीं स्मृति
बता दें कि स्मृति मंधाना ने हांगकांग के खिलाफ शतक जड़ते ही इतिहास रच दिया और महिला इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे अधिक शतक जड़ने वाली खिलाड़ी बन गईं। उन्होंने ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज मेग लैनिंग के 17 शतकों का रिकॉर्ड तोड़ते हुए एक नया कीर्तिमान स्थापित किया।
महिला इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे अधिक शतक जड़ने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट
स्मृति मंधाना (भारत): 18 शतक
मेग लैनिंग (ऑस्ट्रेलिया): 17 शतक
लॉरा वोल्वार्ड्ट (दक्षिण अफ्रीका): 17 शतक
यह भी पढ़ें: आईपीएल ऑक्शन में नजर आएंगे हार्दिक पांड्या, लग सकती है सीधे 30 करोड़ की बोली