Hardik Pandya In IPL Auction: 5 बार की आईपीएल चैंपियन मुंबई इंडियंस में अभी हार्दिक पांड्या को प्रति सीजन 16.35 करोड़ रुपये की सैलरी मिल रही है। लेकिन आने वालों सीजनों में वो सीधे इसका दोगुना यानी 30 करोड़ रुपये तक उठा सकते हैं। चूंकि उनके आईपीएल ऑक्शन में एंट्री मारने की खबर है। ऐसे में आइए जान लेते हैं क्या है सारा मामला।
आईपीएल ऑक्शन में एंट्री मार सकते हैं हार्दिक पांड्या
बता दें कि हार्दिक पांड्या ने साल 2024 आईपीएल सीजन की शुरुआत से पहले मुंबई इंडियन को ज्वाइन किया था। लेकिन अब वो कब तक टीम के साथ रहेंगे इसकी कोई भी गारंटी नहीं है। चूंकि कई मीडिया रिपोर्ट्स में यह दावा किया जा रहा है कि वो MI से अलग होना चाह रहे हैं।
इसी कड़ी में अब टाइम्स ऑफ़ इंडिया के रिपोर्टर साहिल मल्होत्रा ने एक बड़ी खबर दी है। उन्होंने बताया है कि हार्दिक आगामी आईपीएल सीजन में मुंबई इंडियंस का ही हिस्सा रहेंगे। लेकिन इस बार वो टीम के कप्तान नहीं रहेंगे। यानी सिर्फ खिलाड़ी के तौर पर खेलेंगे। प्राप्त जानकारी के अनुसार मैनेजमेंट उनकी कप्तानी से बिल्कुल भी खुश नहीं है, जिस वजह से उन्हें कप्तान पद से हटा रही है। ऐसे में वो आईपीएल 2028 सीजन से पहले मुंबई को छोड़ ऑक्शन में एंट्री मार सकते हैं और करोड़ो की बोली लगवा सकते हैं।
यह भी पढ़ें: 2027 वर्ल्ड कप के बाद संन्यास का ऐलान कर देंगे ये चार खिलाड़ी! लिस्ट में रोहित-विराट का नाम भी शामिल
हार्दिक बन सकते हैं सबसे महंगे खिलाड़ी
32 वर्षीय हार्दिक पांड्या इंडियन क्रिकेट ही नहीं बल्कि ओवरऑल वर्ल्ड क्रिकेट के सबसे बेहतरीन फ़ास्ट बोलिंग ऑल राउंडर्स में से एक हैं, जोकि जब बल्लेबाजी करते हैं तो प्रॉपर बल्लेबाज की तरह खेलते हैं और जब गेंदबाजी करते हैं तो केवल गेंदबाज के तौर पर खेलते हैं।
यानी वो 2 इन 1 का कॉम्बो हैं। उनकी काबिलियत का हर कोई लौहा मानता है और उन्हें हर कोई अपनी टीम में शामिल करना चाहता है। ऐसे में आईपीएल में जब भी वो ऑक्शन में आएंगे बड़े ही आसानी के साथ ऋषभ पंत के 27 करोड़ रुपये का रिकॉर्ड तोड़ देंगे।
कुछ ऐसे हैं हार्दिक के आईपीएल आंकड़े
हार्दिक पांड्या ने अब तक 162 आईपीएल मैचों की 150 पारियों में कुल 2955 रन बनाए हैं। उनका औसत 27.87 जबकि स्ट्राइक रेट 146.28 का रहा है। उन्होंने 91 के बेस्ट स्कोर के साथ 10 अर्धशतक जड़े हैं। हार्दिक के गेंदबाजी आंकड़ों की बात करें तो अब तक उन्होंने 162 मैचों की 116 पारियों में 82 विकेट लिए हैं। उनका बेस्ट बोलिंग फिगर 36 रन देकर 5 विकेट रहा है। अब देखना होगा कि वो आगे किस टीम का हिस्सा बनेंगे और कैसा प्रदर्शन करेंगे।
यह भी पढ़ें: BCCI सचिव ने कर दिया फाइनल फैसला, जानें Rohit Sharma 2027 वर्ल्ड कप खेलेंगे या नहीं