Smriti Mandhana: महिला टी20 एशिया कप 2026 में अपने दूसरे मैच में भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने बेहद ही शानदार प्रदर्शन करते हुए 137 रन से हांगकांग महिला क्रिकेट टीम के खिलाफ जीत दर्ज की। इसी के साथ इस टीम ने ट्रॉफी की ओर एक कदम और बढ़ा लिया है। हालांकि इस बीच ओपनिंग पर आईं इंडियन महिला टीम की उपकप्तान स्मृति मंधाना अलग ही रंग में बल्लेबाजी करते दिखीं और उन्होंने इतिहास रच दिया है।

उन्होंने 124 रन की दमदार पारी खेली और अपनी पारी के बदौलत कई बड़े रिकॉर्ड बना दिए। हालांकि हम इस आर्टिकल के जरिए उनके सिर्फ टॉप 3 रिकॉर्ड्स की चर्चा करने जा रहे हैं।

64 गेंदों में Smriti Mandhana ने बनाए 124 रन

हांगकांग महिला क्रिकेट टीम के खिलाफ इंडियन विमेंस टीम पहले बैटिंग करते दिखाई दी। इस दौरान उसने 5 विकेट के नुकसान पर 193 रन बनाए और विरोधी टीम को सिर्फ 56 रन पर आउट कर 137 रन से मैच जीत लिया।

इस बीच भारत की ओर से स्मृति मंधाना ने सबसे अधिक 124 रन की पारी खेली। उन्होंने 64 गेंदों में 14 चौके और 7 छक्कों की मदद से यह कारनामा किया।इस बीच उनका स्ट्राइक रेट 193.75 का रहा। इस पारी के साथ ही स्मृति ने सबसे अधिक शतक, सबसे अधिक रन और सबसे अधिक छक्कों का भी रिकॉर्ड बना दिया।

सबसे अधिक शतकों का रिकॉर्ड

हांगकांग महिला क्रिकेट टीम के खिलाफ शतक जड़ते ही स्मृति मंधाना ने महिला इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे अधिक शतक जड़ने का रिकॉर्ड अपने नाम दर्ज करा लिया। ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज मेग लैनिंग के 17 शतकों का रिकॉर्ड तोड़ स्मृति नंबर 1 बनीं।

स्मृति मंधाना (भारत): 18 शतक
मेग लैनिंग (ऑस्ट्रेलिया): 17 शतक
लॉरा वोल्वार्ड्ट (दक्षिण अफ्रीका): 17 शतक

यह भी पढ़ें: 2027 वर्ल्ड कप के बाद संन्यास का ऐलान कर देंगे ये चार खिलाड़ी! लिस्ट में रोहित-विराट का नाम भी शामिल

सबसे अधिक रनों का रिकॉर्ड

अपनी पारी के साथ ही उन्होंने महिला इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे अधिक रनों का रिकॉर्ड बना दिया। स्मृति मंधाना अब 10,880 रन के साथ महिला इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे अधिक रन बनाने वाली खिलाड़ी बन गई हैं। उन्होंने मिताली राज के 10,868 रन का रिकॉर्ड तोड़ इतिहास रचा है।

स्मृति मंधाना (भारत): 10,880 रन
मिताली राज (भारत): 10,868 रन
सूज़ी बेट्स (न्यूज़ीलैंड): 10,740 रन

सबसे अधिक छक्कों का रिकॉर्ड

हांगकांग के खिलाफ 7 छक्के जड़ते ही उन्होंने छक्कों का भी एक बड़ा रिकॉर्ड बना डाला। वो अब भारत की ओर से टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे अधिक छक्के जड़ने वाली खिलाड़ी बन गई हैं। उन्होंने अब तक कुल 95 छक्के जड़े हैं। वह हरमनप्रीत कौर को पछाड़ते हुए आगे निकली हैं।

सोफी डिवाइन (न्यूज़ीलैंड): 134 छक्के
डिएंड्रा डॉटिन (वेस्टइंडीज़): 134 छक्के
क्लो ट्रायन (दक्षिण अफ़्रीका): 100+ छक्के
स्मृति मंधाना (भारत): 95 छक्के
हरमनप्रीत कौर (भारत): 89 छक्के

यह भी पढ़ें: भारत-पाकिस्तान के बीच महामुकाबला, देखें किसका पलड़ा भारी और कौन जीत सकता है मैच