मोहम्मद शमी (Mohammed Shami) को अब तक इंडियन क्रिकेट टीम के लिए कुल 197 मैचों में खेलने का मौका मिला है और आखिरी बार साल 2025 में इंडियन जर्सी में नजर आए थे। तब से उन्हें लगातार नजरअंदाज किया जा रहा है। लेकिन अब खबर है कि वो कमबैक कर सकते हैं और इसका ऐलान दलीप ट्रॉफी 2026 फाइनल मैच के बाद हो सकता है।
टीम इंडिया में कमबैक कर सकते हैं मोहम्मद शमी
2025 चैंपियंस ट्रॉफी में इंडियन टीम के साथ खिताब जीतने वाले मोहम्मद शमी लास्ट कुछ समय से लगातार डोमेस्टिक क्रिकेट में कमाल कर रहे हैं और अब एक बार फिर इंटरनेशनल क्रिकेट में कमाल कर सकते हैं। शमी की एक बार फिर वनडे टीम में वापसी हो सकती है।
27 सितंबर से शुरू होने जा रही वेस्टइंडीज वनडे सीरीज में वो हमें खेलते नजर आ सकते हैं। इसका कारण एशियन गेम्स 2026 है। दरअसल, 2026 एशियन गेम्स के लिए भारत के कई स्टार तेज गेंदबाज उस दौरान जापान में होंगे। ऐसे में उनकी जगह शमी को खेलने का मौका मिल सकता है।
BCCI के एक सूत्र ने CricBlogger से बात करते हुए कहा कि शमी का मामला अब उस मोड़ पर पहुंच गया है, जहां से उन्हें नजरअंदाज नहीं किया जा सकता। सूत्र ने यह बताया कि सिलेक्टर्स ने अनुभवी तेज गेंदबाज को नेशनल टीम में वापसी कराने की तैयारी शुरू कर दी है।
Duleep Trophy 2026 फाइनल होगा शमी के लिए खास
मालूम हो कि दलीप ट्रॉफी 2026 का फाइनल मैच ईस्ट जोन और साउथ जोन के बीच खेला जा रहा है। यह मैच मोहम्मद शमी का उनके फर्स्ट क्लास क्रिकेट करियर का 100वां मुकाबला है।
अब तक उन्होंने कुल 99 फर्स्ट क्लास मुकाबले खेले हैं और 2026 दलीप ट्रॉफी का फाइनल उनके वापसी का रास्ता बन सकता है। मौजूदा दलीप ट्रॉफी में ईस्ट जोन की ओर से खेलते हुए शुरुआती दो मैचों में शमी ने 5 विकेट चटकाए हैं और वो ओवरऑल फर्स्ट क्लास क्रिकेट में 382 रन बना चुके हैं।
कुछ ऐसे हैं मोहम्मद शमी के आंकड़े
36 वर्षीय मोहम्मद शमी ने अब तक 99 फर्स्ट क्लास मैचों की 187 पारियों में कुल 382 विकेट चटका रखे हैं और उनका बेस्ट बोलिंग फिगर 90 रन देकर 8 विकेट रहा है। शमी के इंटरनेशनल क्रिकेट करियर की बात करें तो अब तक उन्होंने 197 मैचों की 254 पारियों में 462 विकेट चटकाए हैं। उनका बेस्ट बोलिंग फिगर 57 रन देकर 7 विकेट रहा है। अब देखना होगा कि वो स्क्वाड का हिस्सा बन सकेंगे या नहीं और फाइनल मैच में कैसा प्रदर्शन करेंगे।
यह भी पढ़ें: ACB ने शुरू की नई कंट्रोवर्सी, IND vs AFG सीरीज के प्रोमो में दिखाया भारत का गलत Map, फैंस ने खड़े किए सवाल