Shubman Gill or Babar Azam—who is the best Test batsman?: पाकिस्तान क्रिकेट टीम के स्टार बल्लेबाज बाबर आजम को कई लोग क्रिकेट के किंग विराट कोहली के साथ कंपेयर करते हैं। हालांकि दोनों के बीच तुलना करना काफी बड़ी मूर्खता भरा काम है। चूंकि एक दुनिया जीत चुका है। वहीं एक घर पर भी नहीं जीत पाता।

ऐसे में हम आज इस आर्टिकल में बाबर आजम की तुलना इंडियन क्रिकेट के प्रिंस शुभमन गिल के साथ करेंगे। तो आइए बिना अधिक समय लिए जान लेने हैं कि शुभमन गिल या बाबर आजम कौन है टेस्ट का बेस्ट बल्लेबाज?

कुछ ऐसे हैं Shubman Gill के टेस्ट आंकड़े

साल 2020 में टेस्ट क्रिकेट में कदम रखने के बाद से लेकर अब तक शुभमन गिल ने 43 टेस्ट मैचों की 77 पारियों में 3043 रन बनाए हैं। उन्होंने 269 के बेस्ट स्कोर के साथ 11 शतक और 9 अर्धशतक जड़ा है। वो 5 बार बिना खाता खोले आउट हुए हैं। उनका औसत 43.47 और स्ट्राइक रेट 61.40 का रहा है। उनके बल्ले से टेस्ट में 342 चौके और 47 छक्के आए हैं। घर पर उन्होंने 21 टेस्ट की 36 पारियों में 1499 रन बनाए हैं।

इस समय गिल टेस्ट रैंकिंग में 711 के साथ आठवें पायदान पर हैं और ओवरऑल में उनकी बेस्ट रैंकिंग 807 है। टेस्ट में गिल कभी भी नंबर 1 रैंकिंग पर नहीं रहे हैं।

यह भी पढ़ें: चोट ने बढ़ाई चिंता, स्टार जैवलिन थ्रोअर नीरज चोपड़ा हुए एशियन गेम्स से बाहर

कुछ ऐसे हैं Babar Azam के टेस्ट आंकड़े

बाबर आजम के टेस्ट आंकड़ों की बात करें तो अब तक उन्होंने 65 टेस्ट मैचों की 119 पारियों में 4682 रन बनाए हैं। उन्होंने 196 के बेस्ट स्कोर के साथ 9 शतक और 33 अर्धशतक जड़ा है। बाबर का टेस्ट में औसत 43.35 और स्ट्राइक रेट 55.17 का है। वो 8 बार बिना खाता खोले टेस्ट में आउट हो चुके हैं। उनके बल्ले से 553 चौके और 27 छक्के आए हैं। साल 2019 में टेस्ट डेब्यू करने के बाद से पाकिस्तान में उन्होंने 20 मैचों की 37 पारियों में 1766 रन बनाए हैं।

इस समय वो टेस्ट रैंकिंग में 709 अंक के साथ दसवें पायदान पर हैं। उनकी बेस्ट एवर रैंकिंग 882 रही है। लेकिन वो कभी नंबर 1 पर नहीं जा सके हैं।

जानें गिल या बाबर कौन है टेस्ट का बेस्ट बल्लेबाज?

शुभमन गिल और बाबर आजम दोनों के टेस्ट के आंकड़े काफी मिलते-जुलते हैं। ऐसे में कौन बेस्ट है ये कहना थोड़ा मुश्किल है। हालांकि हालिया फॉर्म को देखते हुए गिल को बेस्ट कहा जा सकता है। चूंकि वो लगातार रन बना रहे हैं और अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं। जबकि बाबर साल 2022 से एक भी टेस्ट शतक नहीं जड़ सके हैं और उनका प्रदर्शन भी उस स्तर का नहीं रहा है।

यह भी पढ़ें: एशिया कप में पाकिस्तान को फिर औकात दिखाएंगी हरमनप्रीत कौर, कर दिया ऐलान