Harmanpreet Kaur, India vs Pakistan: वर्ल्ड क्रिकेट की दो दुश्मन टीमें भारत और पाकिस्तान एक बार फिर आमने सामने होने जा रही हैं। भारत और पाकिस्तान की महिला टीमें एक दूसरे से लौहा लेते नजर आने वाली हैं। दोनों टीमों के बीच महिला एशिया कप 2026 में 5 सितंबर को मुकाबला होने वाला है और मुकाबले की आग अभी से ही तेज हो रही है।

5 सितंबर को होगी भारत-पाकिस्तान टीम की टक्कर

मालूम हो कि 28 अगस्त से महिला टी20 एशिया कप 2026 की शुरुआत हो चुकी है और इंडियन क्रिकेट टीम को पाकिस्तान टीम के साथ 5 सितंबर को मुकाबला खेलना है। भारत-पाकिस्तान के बीच दुबई के दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में महामुकाबला खेला जाएगा।

इस टूर्नामेंट में एक बार फिर इंडियन विमेंस टीम को लीड करने की जिम्मेदारी हरमनप्रीत कौर संभालते दिखाई देंगी। जबकि पाकिस्तान महिला टीम की कप्तानी फातिमा सना करेंगी।

मैच से पहले ही शुरू हो गया है बवाल

दरअसल, जब लास्ट टाइम महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 के दौरान भारत और पाकिस्तान टीम एक-दूसरे के आमने सामने थीं। तब काफी बवाल हुआ था। चूंकि इंडियन टीम ने पाकिस्तानी खिलाड़ियों से हाथ नहीं मिलाया था। इसके अलावा मैदान के अंदर भी गरमा-गर्मी देखने को मिली थी।

इस वजह से इस बार के मैच से पहले ही चर्चा तेज हो गई है। हाल ही में जब इस मैच को लेकर भारतीय कप्तान हरमनप्रीत कौर से सवाल पूछा गया तो उन्होंने अपने ही अंदाज में जवाब दिया।

यह भी पढ़ें: दिनेश कार्तिक ने चुने टॉप 5 मल्टी-फॉर्मेट खिलाड़ी, इंडिया के ये 2 खिलाड़ी शामिल

हरमनप्रीत कौर ने कही ये बात

हाल ही में प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान हरमनप्रीत कौर से पाकिस्तान के साथ होने जा रहे मैच को लेकर सवाल पूछे गए, जिसका जवाब देते हुए उन्होंने कहा कि उनका ध्यान किसी एक टीम को लेकर नहीं है। कौर ने साफ तौर पर यह बात कह दी कि पाकिस्तान भी उनके लिए किसी अन्य टीम जैसा ही है। भारत को पाकिस्तान मैच की कोई खास चिंता नहीं है।

उन्होंने आगे कहा कि उनकी कोशिश टूर्नामेंट के हर मैच में बेहतर प्रदर्शन करने की है, ताकि वो एक बार फिर ट्रॉफी उठा सकें। हालांकि इस बीच जब उनसे पूछा गया कि क्या वो कप्तान फातिमा सना और पाकिस्तानी खिलाड़ियों से हाथ मिलाएंगी तो इसपर उन्होंने कोई जवाब नहीं दिया। यानी साफ है कि एक बार फिर इंडियन महिला खिलाड़ी पाकिस्तान से हाथ नहीं मिलाएंगी और पाकिस्तान को हार का स्वाद चखने मिलेगा।

कुछ ऐसे हैं भारत-पाकिस्तान के आंकड़े

बताते चलें कि भारत और पाकिस्तान महिला टीम के बीच अब तक कुल 17 टी20 मैच खेले गए हैं, जिसमें से भारत ने 14 और पाकिस्तान ने महज 3 में जीत दर्ज की है। विरोधी टीम ने 7 अक्टूबर, 2022 (सिलहट) आखिरी बार इंडिया के खिलाफ कोई टी20 मैच जीता था।

यह भी पढ़ें: पहले वार अब प्यार! बद्रीनाथ के बदले बोल, शुभमन गिल को लेकर कह डाली ये बात