Javelin thrower Neeraj Chopra: इंजरी की वजह से भारत के स्टार जैवलिन थ्रोअर नीरज चोपड़ा लास्ट कुछ समय में काफी परेशान चल रहे थे और अब वो एशियन गेम्स 2026 से भी बाहर हो गए हैं। नीरज चोपड़ा को ट्रेनिंग के दौरान एंकल में लीगामेंट टियर हुआ, जिसके चलते वो अब इस साल हमें आगे खेलते नजर नहीं आएंगे। इस बात की जानकारी खुद स्टार ने अपने सोशल मीडिया के जरिए दी है।

इंजर्ड हुए नीरज चोपड़ा

बता दें कि नीरज चोपड़ा सितंबर 2025 से पीठ के निचले हिस्से की गंभीर समस्या के चलते खेल से दूर थे। उन्होंने करीब 9 महीने बाद जून 2026 में वापसी की और उम्मीद थी कि वो अब आगे बिना किसी परेशानी खेलते नजर आएंगे। लेकिन अब एक बार फिर इंजर्ड हो गए हैं और इंजरी के चलते वो एशियन गेम्स से बाहर हो गए हैं।

उन्होंने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट साझा करते हुए इसकी जानकारी दी। नीरज ने बताया कि उन्हें ट्रेनिंग के दौरान एंकल में लीगामेंट टियर हुआ है और अब वो आगे खेलते दिखाई नहीं देंगे।

यह भी पढ़ें: एशिया कप में पाकिस्तान को फिर औकात दिखाएंगी हरमनप्रीत कौर, कर दिया ऐलान

नीरज चोपड़ा ने कही ये बात

कई ऐतिहासिक मेडल जीत चुके नीरज चोपड़ा ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट करते हुए लिखा, "काफी मेहनत के बाद, मुझे लगा कि लॉज़ेन में सीजन के बेस्ट थ्रो के साथ मुझे वो रफ्तार मिल रही है, जिसकी मुझे तलाश थी। लेकिन अफ़सोस, इसके कुछ ही समय बाद ट्रेनिंग के दौरान मेरे टखने (एंकल) में लिगामेंट फट गया। डॉक्टर और टीम से बातचीत के बाद, हमने तय किया है कि मैं इस सीजन के बाकी मैचों में हिस्सा नहीं लूंगा।"

उन्होंने आगे कहा, "यह निराशाजनक है, खासकर इसलिए क्योंकि मुझे लग रहा था कि मैं अपनी लय हासिल करने के करीब हूं। लेकिन जैसा कि कहा जाता है, रुकावटें सफर का हिस्सा होती हैं। अब मेरा ध्यान पूरी तरह से ठीक होने और और भी मजबूती से वापसी करने पर है। आपके प्यार और समर्थन के लिए आप सभी का धन्यवाद।"

इंडिया के लिए भी बुरी खबर

नीरज चोपड़ा का इंजर्ड होना सिर्फ नीरज के लिए ही नहीं बल्कि हम सभी भारतीयों के लिए भी बुरी खबर है। वो इंडिया के बेस्ट जैवलिन थ्रोअर हैं। उन्होंने साल 2023 के एशियाई खेलों में गोल्ड मेडल जीता था। इसके अलावा उन्होंने 2018 एशियाई खेलों में भी गोल्ड मेडल जीता था। उनके नाम ओलंपिक में भी 2 मेडल दर्ज हैं।

उन्होंने 1 गोल्ड (टोक्यो 2020) और 1 सिल्वर (पेरिस 2024) मेडल जीत रखा है। इंजर्ड होने के कारण वो डायमंड लीग फाइनल, एशियन गेम्स 2026 और वर्ल्ड एथलेटिक्स अल्टीमेट चैंपियनशिप से भी बाहर हो गए हैं।

यह भी पढ़ें: दिनेश कार्तिक ने चुने टॉप 5 मल्टी-फॉर्मेट खिलाड़ी, इंडिया के ये 2 खिलाड़ी शामिल