Team India Probable Playing 11: न्यूजीलैंड के खिलाफ पांच टी20 मैच की सीरीज का शुभआरंभ 22 अक्टूबर से हो रहा है। यह मैच क्राइस्टचर्च के मैदान पर खेला जाएगा, जिसके लिए दोनों ही टीमें पूरी तरह से तैयार हैं।

इस मैच से पहले भारतीय टीम के पूर्व सलामी बल्लेबाज और प्रसिद्ध कमेंटेटर आकाश चोपड़ा ने भारत की खतरनाक प्लेइंग इलेवन का चयन किया है, जिसमें एक से बढ़कर एक धुरंधर प्लेयर्स शामिल हैं। चलिए आपको बताते हैं कि आकाश चोपड़ा ने किन 11 खिलाड़ियों पर दांव लगाया है।

संजू-अभिषेक ओपनिंग

आकाश चोपड़ा के मुताबिक, पहले टी20 में संजू सैमसन और अभिषेक शर्मा की शानदार जोड़ी भारतीय पारी की शुरुआत कर सकती है। आकाश ने वैभव सूर्यवंशी को लेकर कहा कि उनको फिलहाल इंतजार करना होगा।

आपको बता दें कि, पिछले 20 मैचों में संजू सैमसन भारत के ओपनर अभिषेक शर्मा और ईशान किशन से अधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं।

आकाश चोपड़ा ने अपने द्वारा चुनी गई प्लेइंग इलेवन में नंबर तीन पर ईशान किशन को स्थान दिया है। इस विकेटकीपर बल्लेबाज ने भारत के लिए पिछले मैचों में शानदार और आक्रामक प्रदर्शन किया है और यही वजह है कि आकाश ने उनको नंबर तीन बल्लेबाज के तौर पर चुना है।

श्रेयस-नमन मिडिल ऑर्डर

आकाश चोपड़ा ने नंबर चार के तौर पर श्रेयस अय्यर को चुना है, जिन्होंने वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले टी20आई में शानदार शतक ठोका था। पांचवें पर उप कप्तान तिलक वर्मा और छठे पर नमन धीर को आकाश चोपड़ा ने स्थान दिया है।

सातवें पर आकाश ने शिवम दुबे को चुना है। वहीं, आठवें पर हरफनमौला खिलाड़ी अक्षर पटेल। इस मैच में भारत की बल्लेबाजी नंबर आठ तक है और इसका फायदा कही न कही पारी को अंत में तेजी से फिनिश करने में अहम भूमिका निभा सकती है।

भुवी-अर्शदीप सिंह करेंगे बॉलिंग लीड

भुवनेश्वर कुमार की काफी लंबे समय बाद टीम इंडिया में वापसी हुई है। भुवी को वेस्टइंडीज के खिलाफ पांचवें टी20आई की प्लेइंग इलेवन में शामिल किया गया था लेकिन वह एक भी ओवर नहीं डाल सके थे। हालांकि न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टी20आई मैच की प्लेइंग इलेवन के लिए आकाश चोपड़ा ने भुवी को चुना है।

वहीं, अर्शदीप सिंह और प्रिंस यादव को भी आकाश चोपड़ा के मुताबिक इस मैच में खेल सकते हैं। इसके अलावा अक्षर पटेल, नमन धीर स्पिनर के किरदार में दिखेंगे तो तिलक वर्मा और अभिषेक शर्मा पार्ट टाइम स्पिनर की भूमिका में नजर आ सकते हैं। हैरानी की बात है कि वरुण को आकाश ने प्लेइंग इलेवन में शामिल नहीं किया है।

आकाश चोपड़ा द्वारा चुनी गई भारत की प्लेइंग-11

संजू सैमसन, अभिषेक शर्मा, ईशान किशन, श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, नमन धीर, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, भुवनेश्वर कुमार, प्रिंस यादव, अर्शदीप सिंह।

ये भी पढ़ें- रोहित शर्मा का सपना पूरा करेंगे प्रज्ञान ओझा! वनडे वर्ल्ड कप 2027 खेलने की राह होगी आसान