Ruturaj Gaikwad: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने शनिवार को न्यूजीलैंड के खिलाफ पांच वनडे मैचों के लिए स्क्वाड का ऐलान किया था। इस सीरीज के लिए प्रज्ञान ओझा की अगुवाई वाली मुख्य चयन समिति ने दाएं हाथ के स्टार बल्लेबाज ऋतुराज गायकवाड़ को भी चुना था।
इस सीरीज में गायकवाड़ को सभी पांच मैचों के लिए चुना गया है और इस 29 वर्षींय बल्लेबाज ने चयनकर्ताओं के इस फैसले को घरेलू क्रिकेट में शतक ठोककर एक दम सही साबित किया है। चलिए आपको बताते हैं कि गायकवाड़ की ये सेंचुरी किस टीम के खिलाफ आई है।
झारखंड के गेंदबाजों की लगाई क्लास
रणजी ट्रॉफी 2026-27 में महाराष्ट्र का प्रतिनिधित्व कर रहे ऋतुराज गायकवाड़ इस मैच में नंबर सात पर बल्लेबाजी करने उतरे थे। उन्होंने शुरुआत में संयम दिखाया और बाउंड्री से अधिक सिंगल और डबल लेने पर फोकस किया।
The 1⃣0⃣0⃣-run stand comes up 🙌 Watch 📽️ snippets of Captain Ruturaj Gaikwad and Musheer Khan's solid partnership so far 💪 Scorecard ▶️ https://t.co/cATggoXuky #DuleepTrophy https://t.co/y6uWXRjU3k
— BCCI Domestic (@BCCIdomestic) August 25, 2026
मैच में गायकवाड़ ने 169 गेंदों पर 101 रन की शानदार पारी खेली थी, जिसमें उन्होंने 6 चौके और 1 गगनचुंबी छक्का मारा था। यह स्टार बल्लेबाज अंत तक नाबाद रहा और अपनी टीम को 527/5 पर पहुंचाने में बहुमूल्य योगदान दिया। गायकवाड़ का शतक होते ही कप्तान पृथ्वी शॉ ने पारी को घोषित कर दिया था।
शानदार फॉर्म का दिया परिचय
भारत के स्टार बल्लेबाज ऋतुराज गायकवाड़ बेहद कमाल की फॉर्म में चल रहे हैं और इसका परिचय उन्होंने झारखंड़ के गेंदबाजों के खिलाफ शानदार सैकड़ा ठोककर दिया। हालांकि, एक समय महाराष्ट्र ने अपने 4 विकेट 311 के स्कोर पर गंवा दिए थे।
यहां से गायकवाड़ ने मोर्चा संभाला और टीम को 527 तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। आपको बता दें कि, गायकवाड़ दलीप ट्रॉफी 2026 में भी अच्छी लय में थे तो व्हाइट बॉल सीरीज में भी रन बनाकर आ रहे हैं।
न्यूजीलैंड में मचाएंगे धमाल
भारतीय सीनियर चयन समिति ने ऋतुराज गायकवाड़ का चयन न्यूजीलैंड में होने वाली वनडे सीरीज के लिए किया है, जहां गायकवाड़ दोहरी भूमिका में नजर आ सकते हैं।
जहां शुरुआती तीन मैचों में उनको मिडिल ऑर्डर में खेलने का मौका मिल सकता है तो अंत के दो मैचों में जब शुभमन गिल बाहर हो जाएंगे तो उनके स्थान पर पारी की शुरुआत करने की जिम्मेदारी उनको मिल सकती है।
ऐसे में गायकवाड़ इस सीरीज में काफी अहम रोल निभा सकते हैं। आपको बता दें कि, गायकवाड़ 110 लिस्ट-ए मैच खेले हैं, जिसमें उन्होंने 57.84 की औसत से 5495 रन बनाए हैं। इस दौरान उन्होंने 21 शतक और 21 अर्धशतक टोके हैं।
ये भी पढ़ें- ‘मैं बहुत खुश हूं…’ भुवनेश्वर कुमार की शानदार वापसी से उत्साहित पूर्व स्पिनर, वैभव सूर्यवंशी के लिए कही ये बड़ी बात