Murali Kartik on Bhuvneshwar Kumar: पूर्व भारतीय लेफ्ट आर्म स्पिनर मुरली कार्तिक ने सोमवार को भुवनेश्वर कुमार को नेशनल टी20आई टीम में वापस बुलाने का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि उम्र कभी भी सिलेक्शन में रुकावट नहीं बननी चाहिए, जब तक कि खिलाड़ी काफी अच्छा हो और मैदान पर बोझ न हो।

भुवनेश्वर को शुरू में 22 अक्टूबर से न्यूज़ीलैंड में शुरू होने वाली भारत की पांच मैचों की टी20आई सीरीज के लिए वापस बुलाया गया था। लेकिन फिर उन्हें बेंगलुरु में वेस्टइंडीज के खिलाफ बारिश से प्रभावित पांचवें मैच में शामिल किया गया। हालांकि, वह वहां पर एक भी गेंद नहीं डाल पाएं, लेकिन अब न्यूजीलैंड की पेस फ्रेंडली पिचों पर अपना कहर बरपाते नजर आएंगे।

मैं खुश हूं कि वह वापस आए- मुरली कार्तिक

भुवनेश्वर कुमार की वापसी पर मुरली कार्तिक ने खुशी जताई है। उन्होंने सोमवार को सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क प्रसारित एक प्रोग्राम में कहा,

"100 परसेंट। मैं बहुत खुश हूं कि उसने वापसी की है। मैं कभी भी उम्र को सिलेक्शन का क्राइटेरिया नहीं मानता। अगर कोई अच्छा है, तो उसे चुना जाना चाहिए। कोई 40 साल का है, और वह अच्छा है, जब तक वह हिल-डुल सकता है और वह मैदान पर बोझ नहीं है, उसे चुना जाना चाहिए। मुझे इससे कोई दिक्कत नहीं है। मुझे कभी नहीं रही। मैंने हमेशा अपनी जिंदगी में यह यकीन बनाए रखा है। भुवनेश्वर कुमार जैसे किसी खिलाड़ी ने अपनी पूरी जिंदगी में यह दिखाया है। वह एक शांत और बेहतरीन परफॉर्मर रहे हैं। वह ऐसे खिलाड़ी नहीं हैं जो अपनी छाती पीटकर कहें, 'मुझे नोटिस करो'।’’

भुवी के प्रदर्शन पर रहेगी नजरें- कार्तिक

पूर्व लेफ्ट आर्म स्पिनर मुरली कार्तिक ने चेतावनी दी कि वापसी से भुवनेश्वर पर कड़ी नजर रखी जाएगी, और इसका नतीजा यह तय कर सकता है कि सिलेक्टर भविष्य के असाइनमेंट के लिए पुराने खिलाड़ियों को कैसे देखते हैं। उन्होंने कहा,

“हां, प्रेशर उस पर है क्योंकि अगर वह अच्छा नहीं करता है, अगर उसके लिए सब ठीक नहीं होता है, तो जाहिर है, यह वैसा ही है जैसे आपको देखा जाता है। मान लीजिए, कोई 36 या 37 साल का खिलाड़ी अच्छा करता है। अगर किसी और स्टेज पर किसी और 36 या 37 साल के खिलाड़ी को लाने की कोई वजह है, तो लोग इसे एक उदाहरण के तौर पर इस्तेमाल कर सकते हैं और कह सकते हैं, देखो, उसने अच्छा किया, तो वह भी अच्छा कर सकता है।’’

वैभव सूर्यवंशी को इंतजार करना होगा-कार्तिक

पूर्व भारतीय स्टार स्पिनर वैभव सूर्यवंशी को लेकर भी बात कही है। उन्होंने कहा, "वैभव सूर्यवंशी एक बहुत अच्छा टैलेंट है। उसके लिए, वह बस दो ओपनर और एक नंबर तीन की वजह से मौके का इंतजार कर रहा है जिसने बहुत अच्छा किया है और जरूरत पड़ने पर ओपनर के तौर पर भी काम कर सकता है।

आपके पास अभी टी20आई में टॉप दो बैट्समैन हैं, और आपके पास राइट-लेफ्ट कॉम्बिनेशन है। इसलिए, वैभव सूर्यवंशी को मौका मिलेगा क्योंकि वह एक रोमांचक टैलेंट है। उसका भविष्य शानदार है। तो, कभी-कभी बस समय का इंतज़ार करने की बात है।"

ये भी पढ़ें- 28 अक्टूबर को कोच्चि में सजेगा खिलाड़ियों का बाजार, 147 प्लेयर्स आजमाएंगे किस्मत, बिकेंगे सिर्फ इतने