Priyansh Arya: दिल्ली के युवा ओपनर प्रियांश आर्य ने बुधवार को पालम बी स्टेडियम में गुजरात के खिलाफ रणजी ट्रॉफी 2026-27 एलीट ग्रुप C मुकाबले में शानदार 199 रन की पारी खेलकर सुर्खियां बटोरीं।
मैच ड्रॉ रहा और दिल्ली ने पहली पारी में अहम बढ़त हासिल की। बाएं हाथ के इस बल्लेबाज ने 220 गेंदों पर 199 रन बनाए, जिसमें 24 चौके और छह छक्के शामिल थे।
आर्य ने सिर्फ 125 गेंदों पर अपना शतक पूरा किया, लेकिन सिर्फ एक रन से यादगार डबल सेंचुरी बनाने से चूक गए, उन्हें मनन हिंगराजिया ने आउट किया। दिल्ली ने पहली पारी में 648/6 का बड़ा स्कोर बनाया था। कप्तान आयुष बडोनी ने 217 और सुमित माथुर ने 92 रन बनाए।
दोहरे शतक से चूके प्रियांश आर्य
दिल्ली के लिए घरेलू क्रिकेट खेलने वाले प्रियांश आर्य के पास गुजरात के खिलाफ दोहरा शतक लगाने का मौका था लेकिन 199 पर उनकी पारी मनन हिंगराजिया ने क्लीन बोल्ड करने समाप्त कर दी। आर्य इस मैच में सिर्फ 1 रन से दोहरा शतक से चूक गए। हालांकि, मैच के बाद उन्होंने कहा,
"मैंने जो भी हासिल किया, मैं उससे खुश हूं, चाहे कुछ भी हो। इसलिए, मैं सिर्फ एक रन से चूकने के बारे में ज्यादा नहीं सोच रहा हूं। कोई बात नहीं, आगे और भी मैच हैं, इसलिए मैं उन मैचों में जितना हो सके उतना अच्छा परफॉर्म करने की कोशिश करूंगा।"
टेस्ट के लिए घरेलू क्रिकेट खेलना जरूरी
प्रियांश आर्य ने घरेलू क्रिकेट की अहमियत पर जोर दिया। रणजी ट्रॉफी को टेस्ट क्रिकेटर बनने की चाह रखने वाले खिलाड़ियों के लिए एक जरूरी प्लेटफॉर्म बताया और कहा कि यह टूर्नामेंट उन्हें रेड-बॉल क्रिकेट में अच्छा परफॉर्म करने और रन बनाने के लिए मोटिवेट करता है। उन्होंने कहा,
"घरेलू क्रिकेट खेलना बहुत जरूरी है। जब रेड-बॉल क्रिकेट की बात आती है, तो टेस्ट क्रिकेट को खेल का सबसे ऊंचा दर्जा माना जाता है, और रणजी ट्रॉफी इसके लिए सबसे जरूरी टूर्नामेंट है। यह सभी को यहां खेलने के लिए मोटिवेट करता है, और यह मुझे भी यहां आकर रन बनाने के लिए मोटिवेट करता है।"
शानदार लय में प्रियांश
दिल्ली के लिए घरेलू क्रिकेट खेलने वाले प्रियांश आर्य ने अपनी तक 3 प्रथम श्रेणी मैच खेले हैं, जिसकी 4 पारियों में उन्होंने 330 रन बनाए हैं। इस दौरान उनके बल्ले से 1 शतक और 1 अर्धशतक निकला है। वहीं, 21 लिस्ट-ए मैचों में उन्होंने 708 रन बनाए हैं तो 59 टी20आई मैच में 176.78 के स्ट्राइक रेट से 1683 रन ठोके हैं।
इस दौरान प्रियांश के बल्ले से 2 शतक और 9 अर्धशतक निकले हैं। प्रियांश अगर इस सीजन रनों का अंबार लगाने में कामयाब रहते हैं तो यकीन अगली सीरीज में उनको टीम इंडिया से बुलावा भेजा सकता है।
ये भी पढ़ें- फिन एलन- टिम सेफर्ट ओपनिंग, चौथे पर डेरिल मिचेल, भारत के खिलाफ मैच में न्यूजीलैंड की संभावित प्लेइंग-11