New Zealand Probable Playing XI: न्यूजीलैंड की टीम ने भारत के खिलाफ पहले टी20 मैच के लिए तैयारियां शुरू कर दी हैं। सीरीज का पहला मैच 22 अक्टूबर को क्राइस्टचर्च के मैदान पर खेला जाएगा, जिसमें कीवी कप्तान मिचेल सेंटनर एक मजबूत प्लेइंग इलेवन के साथ मैदान पर उतर सकते हैं।
न्यूजीलैंड ने अपनी पिछली टी20 सीरीज बांग्लादेश के खिलाफ खेली थी, जो एक-एक की बराबरी पर समाप्त हुई थी। हालांकि, भारत के खिलाफ न्यूजीलैंड की प्लेइंग इलेवन में कई बड़े बदलाव देखने को मिल सकते हैं। चलिए आपको बताते हैं कि इस मैच में कीवियों की अंतिम एकादश कैसी हो सकती है।
एलन-सेफर्ट करेंगे पारी की शुरुआत!
भारत के खिलाफ पहले टी20आई में न्यूजीलैंड के लिए पारी की शुरुआत फिन एलन और टिम सेफर्ट की खतरनाक जोड़़ी कर सकती है, जो पहली गेंद से ही भारतीय गेंदबाजों को रिमांड पर लेने की कोशिश करेगी।
कीवी मैनेजमेंट भी अपने इन दोनों सलामी बल्लेबाजों से एक आक्रामक पारी की उम्मीद कर रहा होगा। वहीं, नंबर तीन पर डेवोन कॉनवे को बल्लेबाजी के लिए भेजा जा सकता है। अमतौर पर कॉनवे प्रारंभिक बल्लेबाज हैं लेकिन टीम मैनेजमेंट उनको नंबर तीन बल्लेबाज के तौर पर खिला सकते हैं।
फिलिप्स-ब्रेसवेल संभालेंगे मिडिल ऑर्डर की जिम्मेदारी!
नंबर चार पर न्यूजीलैंड के लिए डेरिल मिचेल को बैटिंग के लिए भेजा जा सकता है, जो इस टीम के मध्यम क्रम के एक मजबूत स्तंभ हैं। मिचेल ने 104 टी20आई में 140.53 के स्ट्राइक रेट से 1879 रन बनाए हैं, जिसमें 8 अर्धशतक शामिल हैं।
वहीं, ग्लेन फिलिप्स पांचवें नंबर पर और छठे पर माइकल ब्रेसवेल को बैटिंग के लिए भेजा जा सकता है। सातवें पर कप्तान मिचेल सेंटनर और आठवे पर नाथन स्मिथ को बल्लेबाजी के लिए उतारा जा सकता है।
गेंदबाजी में इन खिलाड़ियों को मौका
भारत के खिलाफ पहले टी20 मैच में न्यूजीलैंड के कप्तान मिचेल सेंटनर तेज गेंदबाजों के साथ जा सकते हैं। इसमें लॉकी फर्ग्यूसन, जैकब डफी और मैट हेनरी प्रमुख तेज गेंदबाज की भूमिका में दिखेंगे तो नाथन स्मिथ भी मध्यम तेज गेंदबाजी करने में सक्षम हैं।
वहीं, माइकल ब्रेसवेल, मिचेल सेंटनर और ग्लेन फिलिप्प स्पिन की जिम्मेदारी संभालेंगे। आपको बता दें कि, इस मैच में कीवियों का गेंदबाजी विभाग काफी मजबूत दिख रहा है।
न्यूजीलैंड की संभावित प्लेइंग इलेवन
फिन एलन, टिम सेफर्ट (विकेट कीपर), डेवोन कॉनवे, डेरिल मिचेल, ग्लेन फिलिप्स, माइकल ब्रेसवेल, मिचेल सेंटनर (कप्तान), नाथन स्मिथ, लॉकी फर्ग्यूसन, जैकब डफी, मैट हेनरी।
ये भी पढ़ें- IPL 2027 के लिए अमिता मिश्रा की दिल्ली कैपिटल्स में एंट्री, टीम में मिली नई जिम्मेदारी