CSK New Head Coach: 5 बार की आईपीएल चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स का लास्ट कुछ समय से हाल काफी बेहाल चल रहा है। CSK ने आखिरी बार साल 2023 में आईपीएल ट्रॉफी पर कब्जा जमाया था। इस वजह से मैनेजमेंट ने चीजों को बदलने की तैयारी शुरू कर दी है।

चेन्नई सुपर किंग्स ने सबसे पहले कोच स्टीफन फ्लेमिंग से नाता तोड़ा और अब नए कोच का जल्द ही ऐलान कर सकती है। ऐसे में आइए उन 3 नामों के बारे में जान लेते हैं, जिसको लेकर बीते कुछ समय से लगातार चर्चा चल रही है।

इन 3 में से कोई एक हो सकता है CSK का नया हेड कोच

इयोन मोर्गन (Eoin Morgan)

चेन्नई सुपर किंग्स के अगले हेड कोच बनने की रेस में इस समय सबसे आगे इयोन मोर्गन चल रहे हैं। 2019 वर्ल्ड कप विनर इयोन मोर्गन के कोच बनने की बात खुद आर अश्विन ने कही थी। उनके पास इस खेल का काफी अनुभव है और वो इस टीम को एक बार फिर आगे ले जा सकते हैं।

यह भी पढ़ें: सूर्यकुमार यादव की होगी टीम इंडिया में वापसी! कमबैक को लेकर कही ये बात

एल्बी मोर्कल (Albie Morkel)

साउथ अफ्रीकी दिग्गज एल्बी मोर्कल के भी कोच बनने की बात कही जा रही है। एल्बी मोर्कल के पास भी कोचिंग का अच्छा खासा अनुभव है। वो इस समय जोबर्ग सुपर किंग्स के हेड कोच का पदभार संभाल रहे हैं। उनको लेकर भी लास्ट कुछ समय से लगातार चर्चाएं चल रही हैं।

माइक हसी (Mike Hussey)

ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज माइक हसी इस समय आईपीएल में चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के बैटिंग कोच की भूमिका निभा रहे हैं। लेकिन खबरें हैं कि आगामी आईपीएल सीजन में वो इसका हेड कोच बन सकते हैं। उनका इस टीम के साथ काफी पुराना नाता है और वो कोच के रोल के लिए परफेक्ट विकल्प हो सकते हैं।

यह भी पढ़ें: सन टैन ने देवदत्त पडिक्कल के पीठ पर बनाया जर्सी का टैटू, सोशल मीडिया पर शेयर की तस्वीर