Most Wickets In WTC For India: वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में भारतीय क्रिकेट टीम का हमेशा से दबदबा रहा है। इंडियन टीम टेस्ट क्रिकेट की सबसे बेहतरीन टीमों में से एक रही है और इसके खिलाड़ी भी लगातार अपना दमखम दिखाते चले आए हैं।
आज के अपने इस आर्टिकल के जरिए हम वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट चटकाने वाले टॉप 5 गेंदबाजों के बारे में बताने जा रहे हैं। तो आइए एक बार सभी पर चर्चा कर लेते हैं।
WTC में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज
आर अश्विन (R Ashwin)
वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में भारतीय क्रिकेट टीम की ओर से सबसे अधिक विकेट लेने के मामले में आर अश्विन पहले स्थान पर हैं। भारत के पूर्व दिग्गज स्पिनर रविचंद्रन अश्विन के नाम 41 टेस्ट मैचों की 78 पारियों में कुल 195 विकेट लेने का रिकॉर्ड दर्ज है। वो ओवरऑल WTC गेंदबाजों की लिस्ट में चौथे नंबर पर हैं।
जसप्रीत बुमराह (Jasprit Bumrah)
भारतीय क्रिकेट टीम की ओर से सबसे ज्यादा विकेट लेने के मामले में जसप्रीत बुमराह दूसरे स्थान पर हैं। इंडियन टीम के सबसे बेहतरीन तेज गेंदबाजों में से एक जसप्रीत बुमराह ने अब तक 42 टेस्ट मैचों की 7 पारियों में 185 विकेट चटकाए हैं। बुमराह ओवरऑल रैंकिंग में पांचवें नंबर पर हैं।
यह भी पढ़ें: 21 कप्तानों के बाद अब पैट कमिंस भी आए सामने, इमरान खान के सपोर्ट में कही ये बात
रवींद्र जडेजा (Ravindra Jadeja)
स्टार स्पिनर रवींद्र जडेजा 50 टेस्ट मैचों की 93 पारियों में 164 विकेट चटका भारत की ओर से सबसे अधिक विकेट लेने वाले गेंदबाजों की लिस्ट में तीसरे स्थान पर हैं। हालांकि ओवरऑल में वो इस समय छठे नंबर पर हैं।
मोहम्मद सिराज (Mohammed Siraj)
भारतीय टीम के लिए अपनी जान न्यौछावर करने वाले मोहम्मद सिराज ने अब तक 47 टेस्ट मैचों की 88 पारियों में 143 विकेट हासिल किए हैं और वो WTC के गेंदबाजों की लिस्ट में भारत की ओर से चौथे वहीं ओवरऑल सातवें स्थान पर हैं।
मोहम्मद शमी (Mohammed Shami)
दिग्गज तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी के नाम WTC में 24 टेस्ट मैचों की 45 पारियों में 85 विकेट लेने का रिकॉर्ड दर्ज है। वो भारत की ओर से इस लिस्ट में पांचवें स्थान पर हैं। जबकि ओवरऑल में 29वें नंबर पर हैं। इसका कारण यह भी है कि वो 2023 के बाद से एक भी टेस्ट मैच नहीं खेले हैं।
यह भी पढ़ें: इन 3 खिलाड़ियों में से कोई एक बन सकता है CSK का नया हेड कोच, वर्ल्ड कप विनर भी शामिल