इंडियन क्रिकेट टीम के लिए आखिरी बार साल 2025 में खेलते नजर आए मोहम्मद शमी (Mohammed Shami) ने अब तक कुल 99 फर्स्ट क्लास मैच खेले हैं और दलीप ट्रॉफी 2026 का फाइनल उनका फर्स्ट क्लास क्रिकेट करियर का 100वां मैच होने जा रहा है। इस वजह से बंगाल क्रिकेट संघ ने उन्हें सम्मानित किया है और उनके सम्मान के दौरान वैभव सूर्यवंशी व ईशान किशन भी वहीं मौजूद रहे।
Duleep Trophy 2026 फाइनल है मोहम्मद शमी का 100वां मैच
दरअसल, मोहम्मद शमी ने अब तक फर्स्ट क्लास क्रिकेट में कुल 99 मुकाबले खेले हैं और 2026 दलीप ट्रॉफी का फाइनल उनके फर्स्ट क्लास करियर का 100वां मैच होने जा रहा है। वो हमें ईस्ट जोन की ओर से खेलते दिखाई देने वाले हैं।
6 सितंबर से ईशान किशन की टीम ईस्ट जोन और तिलक वर्मा की टीम साउथ जोन के बीच दलीप ट्रॉफी 2026 का फाइनल मैच खेला जाएगा। यह मैच सुबह 9:30 बजे से शुरू होगा। ईस्ट जोन बनाम साउथ जोन का दलीप ट्रॉफी फाइनल मैच चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेला जाएगा और इस दौरान हर किसी की निगाहें मोहम्मद शमी (Mohammed Shami) पर टिकी रहेंगी।
Mohammed Shami gifted a special 100 jersey by the CAB in the presence of Ishan Kishan and Vaibhav Sooryavanshi. Shami will be playing his 100th First Class match tomorrow in Duleep Trophy Final.
— Subhayan Chakraborty (@CricSubhayan) September 5, 2026
📸 @Fancricket12 @RevSportzGlobal pic.twitter.com/spZslt67Ld
यह भी पढ़ें: IPL 2027 से पहले बदलेगा RCB का नाम? आर्यमान बिड़ला ने किया बड़ा खुलासा
CAB ने किया Mohammed Shami को सम्मानित
बता दें कि शनिवार, 5 सितंबर को क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ बंगाल ने मोहम्मद शमी को 100 नंबर की जर्सी गिफ्ट दी और उन्हें अपने 100वें मैच की बधाई दी। इस दौरान ईस्ट जोन के कप्तान ईशान किशन और उपकप्तान वैभव सूर्यवंशी भी वहां मौजूद रहे। शमी को सीएबी अध्यक्ष सौरव गांगुली ने भी बधाई दी और लाइफ में लगातार आगे बढ़ने व अच्छा करने को प्रेरित किया।
View this post on Instagram
कुछ ऐसे हैं शमी के आंकड़े
मोहम्मद शमी ने अब तक 99 फर्स्ट क्लास मैचों की 187 पारियों में कुल 382 विकेट चटका रखे हैं। उनका बेस्ट बोलिंग फिगर 90 रन देकर 8 विकेट रहा है। उन्होंने मौजूदा दलीप ट्रॉफी में ईस्ट ज़ोन की ओर से खेलते हुए शुरुआती दो मैचों में 5 विकेट चटकाए हैं। अब देखना होगा कि वो फाइनल में कैसा प्रदर्शन करेंगे और आने वाले समय में एक बार फिर टीम इंडिया में कमबैक कर सकेंगे या नहीं?