IND vs AFG T20 Series: भारत बनाम अफगानिस्तान टी20 सीरीज की शुरुआत में अब बहुत कम समय बचा हुआ है। इंडिया-अफगानिस्तान टी20 सीरीज की शुरुआत अगले रविवार से होने जा रही है और इसके लिए दोनों बोर्ड ने काफी पहले ही स्क्वाड का ऐलान कर दिया था।
लेकिन हाल ही में अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड यानी ACB ने एक प्रोमो साझा किया है, जिसने कंट्रोवर्सी शुरू कर दी है। कंट्रोवर्सी का कारण प्रोमो में दिखाया गया भारत का गलत मैप है। ऐसे में आइए जान लेते हैं क्या है सारा माजरा और यह विवाद कब तक चलेगा।
13 सितंबर से शुरू होने जा रही है IND vs AFG सीरीज
मालूम हो कि 13 सितंबर से भारत बनाम अफगानिस्तान टी20 सीरीज की शुरुआत होने जा रही है और इसके लिए बीसीसीआई व एसीबी ने काफी पहले ही अपने स्क्वाड का ऐलान कर दिया था। लेकिन हाल ही में जब ACB ने इसका एक प्रोमो शेयर किया तो बवाल मच गया और इसका कारण भारत का गलत नक्सा दिखाना है।
यह भी पढ़ें: वनडे क्रिकेट में इन 4 बल्लेबाजों का रहा है बोलबाला, जड़े हैं सबसे ज्यादा शतक
ACB ने दिखाया भारत का गलत नक्सा
अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने जो प्रोमो शेयर किया है वो ओवरऑल काफी ज्यादा आकर्षक है। वीडियो में भारत-अफगानिस्तान के बीच मैचों को सिर्फ एक खेल नहीं, बल्कि जुनून, उत्साह और सम्मान की लड़ाई के रूप में दिखाया गया है।
प्रोमो में बेहतरीन क्रिकेट मोमेंट्स और खिलाड़ियों के एनर्जेटिक शॉट्स शामिल हैं। लेकिन इसी बीच सोशल मीडिया पर एक नई चर्चा छिड़ गई है। चूंकि वीडियो में भारत का गलत नक्शा यूज किया गया है, जिसपर अब फैंस सवाल उठा रहे हैं। अब देखना होगा कि ये चर्चा कब रुकेगी और ACB नई वीडियो साझा करेगा या सिर्फ अपनी गलती स्वीकार करेगा।
🚨 AFGHANISTAN vs INDIA T20I SERIES PROMO 🔥
— Johns. (@CricCrazyJohns) September 6, 2026
- A Blockbuster series for cricket fans. pic.twitter.com/uIIQrkEnf1
IND vs AFG टी20 सीरीज के लिए दोनों टीमों का स्क्वाड
टीम इंडिया का स्क्वाड: श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा (उपकप्तान), अभिषेक शर्मा, वैभव सूर्यवंशी, संजू सैमसन (विकेटकीपर), ईशान किशन (विकेटकीपर), शिवम दुबे, नीतीश कुमार रेड्डी, वाशिंगटन सुंदर, जसप्रीत बुमराह, हर्षित राणा, वरुण चक्रवर्ती, रवि बिश्नोई, अर्शदीप सिंह और अक्षर पटेल।
फिटनेस क्लियरेंस पर निर्भर: वाशिंगटन सुंदर, जसप्रीत बुमराह, नीतीश कुमार रेड्डी और हर्षित राणा।
अफगानिस्तान टीम का स्क्वाड: इब्राहिम जादरान (कप्तान), रहमानुल्लाह गुरबाज़ (विकेटकीपर), नूर रहमान (विकेटकीपर), सेदिकुल्लाह अटल, मोहम्मद नबी, राशिद खान, नांग्याल खरोटी, दरविश रसूली, अज़मतुल्लाह उमरज़ई, गुलबदीन नैब, नूर अहमद, मुजीब उर रहमान, फ़ज़ल हक़ फ़ारूक़ी, अब्दुल्ला अहमदज़ई और नवीन-उल-हक़।
भारत बनाम अफगानिस्तान टी20 सीरीज का शेड्यूल
पहला टी20 मैच: 13 सितंबर 2026, अरुण जेटली स्टेडियम, नई दिल्ली
दूसरा टी20 मैच: 15 सितंबर 2026, अरुण जेटली स्टेडियम, नई दिल्ली
तीसरा टी20 मैच: 17 सितंबर 2026, अरुण जेटली स्टेडियम, नई दिल्ली।