Bhuvneshwar Kumar: श्रेयस अय्यर की कप्तानी वाली टीम इंडिया 20 अक्टूबर को न्यूजीलैंड की सरजमीं पर पहुंच चुकी है। सीरीज का पहला मैच 22 अक्टूबर को क्राइस्टचर्च में स्थित हैग्ले ओवल स्टेडियम में खेला जाएगा, जिसके लिए भारतीय टीम 21 अक्टूबर को कड़ा अभ्यास करेगी।
हालांकि, टीम इंडिया में एक ऐसा तेज गेंदबाज भी है, जिसका पूरी श्रृंखला में एक भी मैच खेलना मुश्किल लग रहा है, क्योंकि टीम मैनेजमेंट उनके स्थान पर भुवनेश्वर कुमार को सभी मैच खेलने को मिल सकते हैं। चलिए आपको बताते हैं कौन है वह तेज गेंदबाज।
इस गेंदबाज का एक भी मैच खेलना मुश्किल
न्यूजीलैंड दौरे के लिए चयन समिति ने भुवनेश्वर कुमार, मयंक यादव, प्रिंस यादव, अर्शदीप सिंह के तौर पर प्रमुख तेज गेंदबाजों को चुना है। वहीं, शिवम दुबे और नीतीश कुमार रेड्डी को भी दल में शामिल किया गया है, जो जरूरत पड़ने पर मध्यम गति से गेंदबाजी करने में सक्षम हैं।
Last time, rain saved West Indies from Bhuvneshwar Kumar. This time, let’s see if New Zealand can survive him without the rain! 🇮🇳🔥 https://t.co/gab6Clwa8Q
— Pinki (@PinkiPragya) October 20, 2026
हालांकि, भारत के प्रमुख तेज गेंदबाजों में भुवनेश्वर कुमार, प्रिंस यादव और अर्शदीप सिंह को पूरी सीरीज में खेलने का अवसर मिल सकता है तो मयंक यादव पूरी सीरीज के दौरान सिर्फ बेंच पर ही बैठे नजर आ सकते हैं।
क्यों नहीं मिलेगा मयंक को मौका?
मयंक यादव का न्यूजीलैंड में एक भी मैच खेलना मुश्किल लग रहा है, क्योंकि इस गेंदबाज का प्रदर्शन वेस्टइंडीज के खिलाफ बेहद साधारण था। कैरेबियन टीम के खिलाफ मयंक ने 4 मैच खेले थे, जिसमें उन्होंने सिर्फ चार विकेट हासिल किए।
वहीं, अंत के दो मैचों में वह न सिर्फ काफी महंगे साबित हुए, बल्कि विकेट का कॉलम भी खाली रहा था। इसके बाद उनको पांचवें टी20 से बाहर कर दिया गया था और उनकी जगह भुवनेश्वर कुमार को अंतिम एकादश में खेलने का मौका मिला। अब न्यूजीलैंड में भी भारत उसी गेंदबाजी आक्रमकण के साथ जा सकता है।
न्यूजीलैंड में भुवनेश्वर कुमार के आंकड़े
भुवनेश्वर कुमार को वेस्टइंडीज के खिलाफ पांचवें टी20 मैच में शामिल जरूर किया गया था, लेकिन बारिश के कारण उनको एक भी गेंद डालने का मौका नहीं मिला।
हालांकि, भुवनेश्वर न्यूजीलैंड की धरती पर भारत के लिए 5 टी20 इंटरनेशनल खेल चुके हैं, लेकिन इस दौरान उन्होंने सिर्फ 4 विकेट निकाले थे और इकॉनमी रेट 8.42 का था।
यही कारण था कि उनको टीम से ड्रॉप कर दिया गया था लेकिन भुवी के हालिया फॉर्म को देखते हुए वह इस सीरीज में कीवी बल्लेबाजों के लिए काल साबित हो सकते हैं।
ये भी पढ़ें- न्यूजीलैंड सीरीज से पहले गरजा ऋतुराज का बल्ला, इस टीम के खिलाफ ठोका तूफानी शतक