India vs Afghanistan T20 series: श्रीलंका टेस्ट सीरीज के खत्म होने के बाद अब इंडियन क्रिकेट टीम को अफगानिस्तान क्रिकेट टीम के साथ 3 टी20 इंटरनेशनल मैचों की सीरीज खेलनी है। भारत-अफगानिस्तान के बीच यह सीरीज इंडिया में ही होने वाली है। ऐसे में आइए इस सीरीज के लिए टीम इंडिया के संभावित स्क्वाड के बारे में चर्चा कर लेते हैं।

13 सितंबर से शुरू होने जा रही अफगानिस्तान टी20 सीरीज

बता दें कि भारत बनाम अफगानिस्तान टी20 सीरीज की शुरुआत 13 सितंबर से होने जा रही है। वहीं लास्ट मैच 17 सितंबर को खेला जाएगा। इस सीरीज के सभी मुकाबले नई दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में होने वाले हैं। इस सीरीज की खास बात यह है कि ये सीरीज इंडिया में हो रही है। लेकिन इसे होस्ट अफगानिस्तान टीम ही कर रही है।

अय्यर और तिलक कर सकते हैं कप्तानी

सूर्यकुमार यादव और अक्षर पटेल को कप्तान पद से हटाने के बाद बीसीसीआई ने श्रेयस अय्यर और तिलक वर्मा को कप्तान बनाया। लास्ट 3 टी20 सीरीजों में यही कप्तानी करते नजर आए। ऐसे में अफगानिस्तान टी20 सीरीज में भी यही कप्तानी करते दिखाई दे सकते हैं। अय्यर कप्तान जबकि तिलक उपकप्तान का रोल अदा कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें: BCCI बदलने जा रहा टीम इंडिया की एशियन गेम्स स्क्वाड, अब सीनियर नहीं B टीम करेगी दौरा

इन खिलाड़ियों की हो सकती है एंट्री

अफगानिस्तान टी20 सीरीज के लिए टीम इंडिया के स्क्वाड में श्रेयस अय्यर और तिलक वर्मा के साथ रिंकू सिंह, अक्षर पटेल, ईशान किशन, मयंक यादव, प्रिंस यादव, अर्शदीप सिंह, शिवम दुबे, वरुण चक्रवर्ती, रवि बिश्नोई, अभिषेक शर्मा, सूर्यांश शेडगे, प्रसिद्ध कृष्णा, प्रभसिमरन सिंह और वैभव सूर्यवंशी को मौका मिल सकता है।

हालांकि अभी जब तक बीसीसीआई आधिकारिक तौर पर स्क्वाड का ऐलान नहीं कर देती कुछ भी नहीं कहा जा सकता। चूंकि टीम को लेकर कोई रिपोर्ट सामने नहीं आई है।

भारत बनाम अफगानिस्तान टी20 सीरीज के लिए टीम इंडिया का संभावित स्क्वाड

श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा (उपकप्तान), रिंकू सिंह, अक्षर पटेल, ईशान किशन, मयंक यादव, प्रिंस यादव, अर्शदीप सिंह, शिवम दुबे, वरुण चक्रवर्ती, रवि बिश्नोई, अभिषेक शर्मा, सूर्यांश शेडगे, प्रसिद्ध कृष्णा, प्रभसिमरन सिंह और वैभव सूर्यवंशी।

भारत बनाम अफगानिस्तान टी20 सीरीज का शेड्यूल

पहला टी20 मैच: 13 सितंबर 2026, अरुण जेटली स्टेडियम, नई दिल्ली
दूसरा टी20 मैच: 15 सितंबर 2026, अरुण जेटली स्टेडियम, नई दिल्ली
तीसरा टी20 मैच: 17 सितंबर 2026, अरुण जेटली स्टेडियम, नई दिल्ली।

यह भी पढ़ें: 21 कप्तानों के बाद अब पैट कमिंस भी आए सामने, इमरान खान के सपोर्ट में कही ये बात