Team India Asian Games 2026: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड यानी BCCI ने काफी समय पहले ही एशियन गेम्स 2026 के लिए स्क्वाड का ऐलान कर दिया था। लेकिन अब खबरें हैं कि बोर्ड स्क्वाड में बदलाव कर देगा। चूंकि बोर्ड सीनियर टीम के बदले अब B टीम को भेजने की तैयारी कर रहा है।

बोर्ड बदलने जा रहा एशियन गेम्स का स्क्वाड

दरअसल, खबर है कि बीसीसीआई जापान में होने जा रहे एशियन गेम्स 2026 के सुविधाओं से बिल्कुल भी खुश नहीं है। इस वजह से वो अब सीनियर टीम को हटाकर B टीम को भेजने की तैयारी कर रहा है।

ANI से बातचीत के दौरान एक सोर्स ने बताया, "BCCI और ACC जापान में सुविधाओं और इंतज़ामों से खुश नहीं हैं, और बोर्ड वहां एक ऑब्ज़र्वर भेजेगा। ऑब्ज़र्वर हमें अपनी रिपोर्ट देगा, और अगर इंतज़ाम ठीक नहीं हुए, तो हम वहां B टीम भेजने पर विचार कर सकते हैं। हमने ACC के साथ मीटिंग में जापान ओलंपिक्स के अधिकारियों को बताया कि ड्रेसिंग रूम टेंट में बनाए गए थे और वॉशरूम उन टेंट से सिर्फ 500 m दूर थे, जिससे खिलाड़ियों के लिए स्थिति ठीक नहीं है। साथ ही, होटल के कमरे बहुत छोटे हैं, और यह एक बड़ी चिंता की बात है।"

यह भी पढ़ें: इन 3 खिलाड़ियों में से कोई एक बन सकता है CSK का नया हेड कोच, वर्ल्ड कप विनर भी शामिल

19 सितंबर से शुरू हो रहा टूर्नामेंट

बता दें कि एशियन गेम्स 2026 एशियन गेम्स का 20वां संस्करण होने जा रहा है। एशियन गेम्स 2026 की शुरुआत 19 सितंबर से होगी और यह 4 अक्टूबर तक चलेगा। यह गेम्स जापान के ऐची प्रीफेक्चर और नागोया शहर में होंगे। इस दौरान कुल 43 स्टैंडर्ड खेल खेले जाएंगे और उन्हीं में से एक क्रिकेट भी है।

क्रिकेट मैचों की शुरुआत 17 सितम्बर 2026 से होगी और यह 3 अक्टूबर 2026 तक चलेगा। इस दौरान महिला टीमें 17 सितम्बर से 22 सितम्बर तक एक्शन में दिखेंगी। वहीं पुरुष टीमें 24 सितम्बर से 3 अक्टूबर तक खेलते नजर आएंगी। ऐसे में अब देखना होगा कि बोर्ड का आखिरी फैसला क्या होगा और बोर्ड सीनियर टीम के जगह इंडिया की B टीम भेजेगा या किसे।

2026 एशियन गेम्स के लिए टीम इंडिया का मौजूदा स्क्वाड

श्रेयस अय्यर (C), तिलक वर्मा (VC), अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (WK), ईशान किशन (WK), शिवम दुबे, जसप्रीत बुमराह, हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह, नीतीश कुमार रेड्डी, अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर, वरुण चक्रवर्ती, रवि बिश्नोई और वैभव सूर्यवंशी।

यह भी पढ़ें: सूर्यकुमार यादव की होगी टीम इंडिया में वापसी! कमबैक को लेकर कही ये बात