Ishan Kishan 250, Duleep Trophy Final: दलीप ट्रॉफी 2026 के फाइनल मैच में ईशान किशन बेहद ही शानदार अंदाज में बल्लेबाजी कर रहे हैं। उन्होंने एक के बाद एक गेंदबाजों की पिटाई करते हुए 250 रन बना दिए। हालांकि वो 250 रन बनाते ही पवेलियन लौट गए। लेकिन एक रूल के चलते मैदान पर वापसी कर सकते हैं और अपने फर्स्ट क्लास करियर का पहला तिहरा शतक जड़ सकते हैं।
फाइनल मैच में 250 रन बनाकर पवेलियन लौटे Ishan Kishan
चेन्नई के एम ए चिदंबरम स्टेडियम में इस समय ईशान किशन की टीम ईस्ट जोन और तिलक वर्मा की टीम साउथ जोन के बीच 2026 दलीप ट्रॉफी का फाइनल मुकाबला खेला जा रहा है। इस मैच में ईस्ट जोन की टीम पहले बल्लेबाजी कर रही है और इसके कप्तान ईशान किशन 250 रन बनाकर पवेलियन लौट गए हैं।
ईशान किशन 301 गेंदों में 250 रन बनाकर पवेलियन लौटे। इस बीच उनके बल्ले से 27 चौके व 7 छक्के आए। उनका स्ट्राइक रेट 83.05 का रहा। मालूम हो कि वो अभी आउट नहीं हुए हैं। बस रिटायर्ड हर्ट होकर पवेलियन लौटे हैं। ऐसे में वापसी कर 300 रन भी बना सकते हैं।
यह भी पढ़ें: सचिन तेंदुलकर का वो महा-रिकॉर्ड जिसे तोड़ना टीम इंडिया के लिए नामुमकिन, विराट कोहली ने भी मान ली हार
जड़ सकते हैं पहला तिहरा शतक
बता दें कि 28 वर्षीय ईशान किशन का फर्स्ट क्लास क्रिकेट में बेस्ट स्कोर 273 रन है, जोकि उन्होंने नवंबर, 2016 रणजी ट्रॉफी के दौरान बनाया था। उस बीच ईशान ने दिल्ली के खिलाफ 336 गेंदों में 273 रन बनाए थे। उनके बल्ले से 21 चौके व 14 छक्के आए थे। उनका स्ट्राइक रेट 81.25 का रहा था।
ईशान किशन दलीप ट्रॉफी फाइनल में शुरुआत से ही अच्छी लय में दिखाई दिए। लेकिन चेन्नई की एक्सट्रीम हीट के चलते उन्हें मैदान से बाहर जाना पड़ा। हालांकि वो कमबैक कर सकते हैं और अपना अपना तिहरा शतक भी जड़ सकते हैं। मगर वो ऐसा फैसला लेंगे या नहीं यह देखने वाली बात होगी।
टीम बना चुकी है 600 से ज्यादा रन
दलीप ट्रॉफी 2026 फाइनल मैच में ईस्ट जोन की टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए 6 विकेट के नुकसान पर 600 से ज्यादा रन बना दिए हैं। इस टीम की ओर से ईशान किशन ने सबसे अधिक रन बनाए हैं। वहीं उनके अलावा इस टीम की ओर से कुमार कुशाग्र ने 101, अभिमन्यु ईश्वरन ने 72, वैभव सूर्यवंशी ने 44, शिखर मोहन ने 85 और अनुकूल रॉय ने 45 रन बनाए। साउथ जोन की ओर से त्रिपुराना विजय और चामा मिलिंद ने अब तक सबसे अधिक 2-2 विकेट लिए हैं।
यह भी पढ़ें: Video: प्राइवेट पार्ट पर लगी गेंद फिर भी नहीं मानी हार, दलीप ट्रॉफी फाइनल में ईशान किशन ने जड़ा दोहरा शतक