Team India: भारत और अफगानिस्तान क्रिकेट टीम के बीच 13 सितंबर से 3 टी20 इंटरनेशनल मैचों के सीरीज की शुरुआत होने जा रही है। यह सीरीज इंडियन टीम और अफगानिस्तान टीम दोनों के लिए ही काफी ज्यादा अहम है। चूंकि इस सीरीज के बाद दोनों टीमें जापान का दौरा करेंगी, जहां उन्हें एशियन गेम्स में हिस्सा लेना है। ऐसे में आइए इस सीरीज के लिए टीम इंडिया की संभावित प्लेइंग 11 के बारे में चर्चा कर लेते हैं।

ईशान किशन और वैभव सूर्यवंशी हो सकते हैं बाहर

बता दें कि ईशान किशन और वैभव सूर्यवंशी इस समय दलीप ट्रॉफी 2026 फाइनल में खेलते नजर आ रहे हैं और यह फाइनल मैच 10 सितंबर तक चलेगा। ऐसे में उन्हें अफगानिस्तान टी20 सीरीज के पहले मैच में आराम दिया जा सकता है और इंडिया की ओर से हमें पारी की शुरुआत संजू सैमसन और अभिषेक शर्मा करते दिखाई दे सकते हैं।

यह भी पढ़ें: Video: प्राइवेट पार्ट पर लगी गेंद फिर भी नहीं मानी हार, दलीप ट्रॉफी फाइनल में ईशान किशन ने जड़ा दोहरा शतक

इन-इन खिलाड़ियों को मिल सकता है मौका

अफगानिस्तान टी20 सीरीज के तीनों मैच दिल्ली के अरुण जेटली क्रिकेट स्टेडियम में खेले जाएंगे और इस दौरान पहले मैच में संजू सैमसन व अभिषेक शर्मा ओपन करते दिखाई दे सकते हैं। वहीं नंबर 3 पर तिलक वर्मा और 4 पर श्रेयस अय्यर खेलते दिखाई दे सकते हैं।

बतौर ऑल राउंडर इंडिया की ओर से अक्षर पटेल, नीतीश कुमार रेड्डी और शिवम दुबे खेलते दिखाई दे सकते हैं। वहीं गेंदबाज का रोल जसप्रीत बुमराह, रवि बिश्नोई, वरुण चक्रवर्ती और अर्शदीप सिंह निभाते दिखाई दे सकते हैं।

दिल्ली टी20 मैच के लिए टीम इंडिया की संभावित प्लेइंग 11

अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), तिलक वर्मा, श्रेयस अय्यर (कप्तान), अक्षर पटेल, नीतीश कुमार रेड्डी, शिवम दुबे, जसप्रीत बुमराह, रवि बिश्नोई, वरुण चक्रवर्ती और अर्शदीप सिंह।

IND vs AFG टी20 सीरीज के लिए टीम इंडिया का स्क्वाड

श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा (उपकप्तान), अभिषेक शर्मा, वैभव सूर्यवंशी, संजू सैमसन (विकेटकीपर), ईशान किशन (विकेटकीपर), शिवम दुबे, नीतीश कुमार रेड्डी, वाशिंगटन सुंदर, जसप्रीत बुमराह, हर्षित राणा, वरुण चक्रवर्ती, रवि बिश्नोई, अर्शदीप सिंह और अक्षर पटेल।

 यह भी पढ़ें: सचिन तेंदुलकर का वो महा-रिकॉर्ड जिसे तोड़ना टीम इंडिया के लिए नामुमकिन, विराट कोहली ने भी मान ली हार