Dinesh Karthik: एक समय था जब दुनिया की लगभग सभी टीमों का स्क्वाड तीनों फॉर्मेट के लिए करीब एक जैसा हुआ करता था। लेकिन लास्ट कुछ समय से ऐसा नहीं है। चूंकि वर्कलोड और अन्य चीजों के चलते कई क्रिकेटर्स केवल कुछ ही फॉर्मेट में खेलते नजर आते हैं। हालांकि फिर भी कुछ खिलाड़ी ऐसे हैं, जो तीनों फॉर्मेट में छाप छोड़ सकते हैं।

पूर्व भारतीय स्टार दिनेश कार्तिक ने हाल ही में 5 ऐसे खिलाड़ियों का चयन किया है, जिन्हें सही मायने में मल्टी-फॉर्मेट खिलाड़ी कहा जा सकता है। कार्तिक ने जिन खिलाड़ियों का चयन किया है। उनमें इंडिया के दो खिलाड़ी शामिल हैं। तो आइए एक बार उन सभी प्लेयर्स के बारे में जान लेते हैं, जिनका चयन कार्तिक ने किया है।

इन 5 खिलाड़ियों का दिनेश कार्तिक ने किया चयन

शुभमन गिल (Shubman Gill)

स्काई क्रिकेट पर दिनेश कार्तिक ने मल्टी-फॉर्मेट खिलाड़ी के तौर पर जिन 5 खिलाड़ियों का चयन किया उनमें इंडिया के मौजूदा कप्तान शुभमन गिल टॉप पर हैं। कार्तिक का मानना है कि गिल तीनों फॉर्मेट में कमाल कर सकते हैं और यह हकीकत भी है।

चूंकि शुभमन गिल अब तक तीनों फॉर्मेट में कुल मिलाकर 7291 रन बना चुके हैं। उन्होंने 146 इंटरनेशनल मैचों की 179 पारियों में 46.43 के औसत और 81.64 के स्ट्राइक रेट से यह कारनामा किया है। उनके बल्ले से 21 शतक व 32 अर्धशतक आए हैं।

यह भी पढ़ें: अब सीधे इस तारीख को मैदान पर उतरेगी टीम इंडिया, टी20 क्रिकेट का फिर दिखेगा क्रेज

ट्रैविस हेड (Travis Head)

ऑस्ट्रेलियाई स्टार ट्रैविस हेड को भी कार्तिक बेस्ट मल्टी-फॉर्मेट खिलाड़ी मानते हैं। हेड ने अब तक ओवरऑल प्रोफेसनल क्रिकेट में 23413 रन बनाए हैं। इंटरनेशनल क्रिकेट की बात करें तो उन्होंने तीनों फॉर्मेट में कुल मिलाकर अब तक 199 मैचों में 8995 रन बनाए हैं।

हैरी ब्रूक (Harry Brook)

इंग्लैंड क्रिकेट टीम के मौजूदा वाइट बॉल कप्तान हैरी ब्रुक को भी इस लिस्ट में शामिल किया गया है। चूंकि वो इस समय इंग्लिश टीम के बेस्ट ऑल फॉर्मेट खिलाड़ी हैं। ब्रुक ने अब तक 149 मैचों की 169 पारियों में 6425 रन बनाए हैं और जिस गति से आगे बढ़ रहे हैं इंग्लैंड के ऑल टाइम ग्रेटेस्ट खिलाड़ी भी बन सकते हैं। ब्रुक ने साल 2022 में इंग्लिश टीम की ओर से डेब्यू किया था।

यशस्वी जायसवाल (Yashasvi Jaiswal)

दिनेश कार्तिक ने इंडियन टीम के यशस्वी जायसवाल को भी अपनी लिस्ट में शुमार किया है और इसके पीछे का कारण यशस्वी के तीनों फॉर्मेट में कमाल की बल्लेबाजी है। उन्होंने डोमेस्टिक से लेकर इंटरनेशनल हर जगह अपनी बल्लेबाजी का लौहा मनवा रखा है।

हालांकि अभी वो सिर्फ टेस्ट स्क्वाड का ही हिस्सा हैं। लेकिन आने वाले समय में इंडिया की ओर से तीनों फॉर्मेट में नजर आ सकते हैं। ओवरऑल प्रोफेसनल क्रिकेट में उनके नाम 10937 रन बनाने का रिकॉर्ड दर्ज है। वहीं सिर्फ इंटरनेशनल क्रिकेट में वो 60 मैचों में 3620 रन बना चुके हैं।

रचिन रवींद्र (Rachin Ravindra)

न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम के स्टार युवा बल्लेबाज रचिन रवींद्र ने अब तक इंटरनेशनल क्रिकेट में तीनों फॉर्मेट में कुल मिलाकर 115 मैचों में 4048 रन बनाए हैं और वो भी दिनेश कार्तिक की नजरों में बेस्ट ऑल फॉर्मेट बल्लेबाज हैं। हालांकि हकीकत में वो उस तरह का प्रदर्शन टी20 में अब तक नहीं दिखा सके हैं, जैसा सभी उम्मीद करते हैं। खैर ये कार्तिक की लिस्ट है। ऐसे में उन्हें जो खिलाड़ी बेस्ट लगता है उन्होंने उसी का चयन किया है।

यह भी पढ़ें: सूर्यकुमार यादव की होगी टीम इंडिया में वापसी! कमबैक को लेकर कही ये बात