India W vs Thailand W, Women's Asia Cup 2026: 28 अगस्त से शुरू हुए महिला टी20 एशिया कप 2026 में आखिरकार अब भारतीय महिला क्रिकेट टीम अपना पहला मैच खेलते दिखाई देगी। इंडियन विमेंस टीम हमें थाईलैंड के खिलाफ 30 अगस्त को एक्शन में नजर आएगी। ऐसे में आइए इस मैच के बारे में विस्तार से बात कर लेते हैं।

थाईलैंड से होने जा रही भारतीय टीम की टक्कर

बता दें कि महिला टी20 एशिया कप 2026 के मैच नंबर 3 में भारतीय महिला क्रिकेट टीम को थाईलैंड महिला क्रिकेट टीम के साथ भिड़ना है। ग्रुप A में दोनों टीमों के बीच यह मैच दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम, दुबई में खेला जाएगा। इस मैच की शुरुआत भारतीय समय के अनुसार रात 8 बजे से होगी। इस दौरान दोनों ही टीमें जीत के इरादे के साथ मैदान पर उतरेंगी। हालांकि इंडियन क्रिकेट टीम के जीतने के आसार 100 फीसदी हैं।

यह भी पढ़ें: पहले मैच में हुए फ्लॉप, अब सेमीफाइनल में गरजेगा वैभव सूर्यवंशी का बल्ला; रजत पाटीदार की नहीं है खैर

कुछ ऐसा रहा है दोनों टीमों का रिकॉर्ड

दरअसल, अब तक भारत और थाइलैंड महिला क्रिकेट टीम के बीच कुल 3 टी20 मैच खेले गए हैं। इस दौरान इंडियन टीम ने लगातार तीनों मैच में जीत दर्ज की है। भारतीय विमेंस क्रिकेट टीम ने लगातार तीनों मैच में बड़े मार्जिन से जीत दर्ज की है। यही वजह है कि एक बार फिर इंडियन टीम के जीत दर्ज करने की पूरी उम्मीद है।

बताते चलें कि महिला एशिया कप 2026 में भारतीय महिला टीम को लीड करने की जिम्मेदारी हरमनप्रीत कौर संभालते दिखाई देंगी। वहीं थाईलैंड महिला टीम की अगुआई नारुएमोल चाइवाई करते दिखाई देंगी। अब देखना होगा कि इस दौरान किसकी टीम किसपर हावी रहेगी। यह भी ज्ञात हो कि यह मैच आप Sony Sports Network (टीवी) और SonyLIV (ऐप और वेबसाइट) पर लाइव देख सकते हैं।

India W vs Thailand W मैच के लिए दोनों टीमों का स्क्वाड

भारतीय महिला टीम का स्क्वाड: हरमनप्रीत कौर (कप्तान), स्मृति मंधाना (उपकप्तान), शैफाली वर्मा, भारती फुलमाली, दीप्ति शर्मा, ऋचा घोष (विकेटकीपर), जी कमलिनी (विकेटकीपर), अरुंधति रेड्डी, प्रेमा रावत, राधा यादव, श्री चरणी, रेणुका ठाकुर, नंदनी शर्मा, क्रांति गौड़, प्रतिका रावल।

थाईलैंड महिला टीम का स्क्वाड: नारुएमोल चाइवाई (कप्तान), नन्नापत कोनचारोएनकाई, नत्थाकन चानथम, चानिदा सुथिरुआंग, सुलेपोर्न लाओमी, ओनिचा कामचोम्फु, थिपचा पुथावोंग, फन्निता माया, एफिसारा सुवानचोनराथी, सुनिदा चतुरोंग्रट्टाना, चयनिसा फेंगपैन, नन्नाफाट चाइहान, कोरानित सुवानचोनराथी, थानराडा सीसावन और नाओमी हैमिल्टन।

यह भी पढ़ें: टीम इंडिया के लिए बुरी खबर, जसप्रीत बुमराह और हार्दिक पांड्या की नहीं होगी वापसी!