Jasprit Bumrah and Hardik Pandya: इंडियन क्रिकेट टीम 13 सितंबर से अफगानिस्तान क्रिकेट टीम के साथ घर पर 3 टी20 इंटरनेशनल मैचों की सीरीज खेलते दिखाई देने वाली है, जिसके लिए अभी से ही तैयारी शुरू कर दी गई है। हालांकि इसी बीच जो खबर आई है उसने फैंस को थोड़ा परेशान कर दिया है।

खबर है कि जसप्रीत बुमराह और हार्दिक पांड्या की अफगानिस्तान टी20 सीरीज में भी वापसी नहीं होगी और वो कब तक बाहर रहेंगे कोई आईडिया नहीं है।

जसप्रीत बुमराह और हार्दिक पांड्या की नहीं होगी वापसी

दरअसल, जसप्रीत बुमराह और हार्दिक पांड्या लास्ट कुछ समय से लगातार चोट के कारण मुकाबले मिस कर रहे हैं। हार्दिक तो आईपीएल 2026 के बाद से एक भी मैच खेलते नजर नहीं आए हैं और बुमराह आखिरी बार इंग्लैंड वनडे सीरीज में दिखाई दिए थे।

उम्मीद जताई जा रही थी कि दोनों को अफगानिस्तान टी20 सीरीज में या फिर एशियन गेम्स 2026 के लिए टीम इंडिया के स्क्वाड में वापसी का चांस मिल जाएगा। मगर हालियां खबर के अनुसार दोनों अभी बाहर ही रह सकते हैं।

स्पोर्ट्स तक की खबर के अनुसार जसप्रीत बुमराह और हार्दिक पांड्या को लेकर अभी भी सस्पेंस बना हुआ है। यह बात अभी तक कन्फर्म नहीं हुई है कि वो अफगानिस्तान टी20 सीरीज या एशियन गेम्स के लिए उपलब्ध होंगे या नहीं।

यह भी पढ़ें: पहले मैच में हुए फ्लॉप, अब सेमीफाइनल में गरजेगा वैभव सूर्यवंशी का बल्ला; रजत पाटीदार की नहीं है खैर

टीम के लिए बढ़ सकती है परेशानी

बता दें कि जसप्रीत बुमराह को बाएं घुटने में चोट लगी है और इसकी वजह से वो क्रिकेट से दूर हैं। उन्हें कार्डिफ़ में इंग्लैंड वनडे सीरीज के दौरान फील्डिंग करते समय चोट लगी थी। बुमराह लगातार सूजन और तकलीफ के कारण श्रीलंका टेस्ट सीरीज का भी हिस्सा नहीं बन पाए थे।

हार्दिक पांड्या की बात करें तो उन्हें क्वाड्रिसेप्स में खिंचाव आया है। पीठ की पुरानी ऐंठन से उबरने के बाद रिहैबिलिटेशन के दौरान उनकी बाईं जांघ की क्वाड्रिसेप्स मांसपेशी में खिंचाव आ गया। इसके चलते वो क्रिकेट से दूर हैं। अभी भारत या किसी छोटी टीम के खिलाफ मैच होने पर इंडिया को दोनों की कमी ज्यादा नहीं खलेगी। लेकिन अगर ये आगे भी वापसी करने में समय लेते हैं तो भारत के लिए परेशानी हो सकती है।

लगातार खेलने हैं कई मुकाबले

इंडियन टीम हमें 13 सितंबर से अफगानिस्तान क्रिकेट टीम के साथ टी20 सीरीज खेलते दिखाई देगी। इसके बाद उसे 24 सितंबर से 3 अक्टूबर के बीच जापान में एशियन गेम्स के लिए दौरा करना है। हालांकि इसी बीच उसे 27 सितंबर से वेस्टइंडीज टीम के साथ 3 वनडे और 5 टी20 मैचों की सीरीज खेलनी है, जोकि 16 अक्टूबर तक चलेगी। यही नहीं इंडियन टीम को आगे भी लगातार कई टीमों से भिड़ना है।

यह भी पढ़ें: शुभमन गिल या बाबर आजम कौन है टेस्ट का बेस्ट बल्लेबाज? देखें दोनों के आंकड़े