Bangladesh Team for the 2026 Asian Games: आइची-नागोया में होने जा रहे एशियन गेम्स 2026 के लिए बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड ने अपने स्क्वाड का ऐलान कर दिया है। बोर्ड ने आगामी टी20 टूर्नामेंट के लिए 15 मेंबर स्क्वाड का ऐलान किया है, जिसमें सभी एक से बढ़कर एक खिलाड़ी मौजूद हैं। बांग्लादेश टीम के अपना कप्तान एक हिंदू खिलाड़ी को बनाया है, जोकि कई लोगों को पसंद नहीं आएगा।
BCB ने किया टीम का ऐलान
मालूम हो कि एशियन गेम्स 2026 एशियन गेम्स का 20वां संस्करण होने जा रहा है और इसकी शुरुआत 19 सितंबर से होगी। यह टूर्नामेंट 4 अक्टूबर तक चलेगा। इस बार के एशियन गेम्स का आयोजन जापान के ऐची प्रीफेक्चर और नागोया शहर में होने जा रहा है। बता दें कि इस दौरान कुल 43 स्टैंडर्ड खेल खेले जाएंगे और उन्हीं में से एक क्रिकेट भी है, जिसके लिए बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड ने अपने स्क्वाड का ऐलान कर दिया है। BCB ने 2026 एशियन गेम्स के लिए 15 मेंबर स्क्वाड का ऐलान किया है, जिसमें बतौर कप्तान लिटन दास और तौहिद हृदोय को मौका मिला है।
यह भी पढ़ें: कब होगा Duleep Trophy 2026 का फाइनल? ईशान किशन या तिलक वर्मा किसकी टीम मारेगी बाजी, देखें सभी डीटेल्स
हिंदू खिलाड़ी बना कप्तान
दरअसल, लिटन दास बांग्लादेश क्रिकेट टीम के सबसे बेहतरीन खिलाड़ियों में से एक हैं और उनका रिकॉर्ड काफी दमदार है। लेकिन उनका धर्म हिंदू है। यानी वो हिंदू हैं और इस वजह से कई बांग्लादेशी लोग उन्हें हेट करते हैं।
कई बार लिटन दास को उनके हिंदू होने और सोशल मीडिया पर अपनी धार्मिक आस्था व्यक्त करने के कारण बांग्लादेशी कट्टरपंथियों और सोशल मीडिया ट्रोल्स के गंभीर आक्रोश व नफरत का सामना करना पड़ा है। एक बार फिर उन्हें निशाना बनाया जा सकता है।
इन-इन खिलाड़ियों को मिला है मौका
एशियन गेम्स 2026 के लिए बांग्लादेश टीम में लिटन दास और तौहिद हृदोय के साथ तंजीद हसन, परवेज हुसैन इमोन, सैफ हसन, नजमुल हुसैन शान्तो, मोसादेक हुसैन, शोरफुल इस्लाम, मुस्तफिजुर रहमान, यासिर अली चौधरी, रिशाद हुसैन, महेदी हसन, नसुम अहमद, मोहम्मद सैफुद्दीन और हसन महमूद दिखाई देने वाले हैं। ऐसे में अब देखना होगा कि ये सब कैसा प्रदर्शन करेंगे।
बताते चलें कि एशियन गेम्स में क्रिकेट मैचों की शुरुआत 17 सितंबर 2026 से होगी और यह 3 अक्टूबर 2026 तक चलेगा। इस दौरान महिला क्रिकेट मैच 17 सितंबर से 22 सितंबर तक चलेंगे। वहीं पुरुष मुकाबले 24 सितंबर से 3 अक्टूबर तक चलेंगे। ऐसे में अब देखना होगा कि इस दौरान कौनसी टीम जीत दर्ज करेगी। लास्ट टाइम इंडियन टीम ने गोल्ड मेडल जीता था।
एशियन गेम्स 2026 के लिए बांग्लादेश टीम का स्क्वाड
लिटन दास (कप्तान), तौहिद हृदोय (उप-कप्तान), तंजीद हसन, परवेज हुसैन इमोन, सैफ हसन, नजमुल हुसैन शान्तो, मोसादेक हुसैन, शोरफुल इस्लाम, मुस्तफिजुर रहमान, यासिर अली चौधरी, रिशाद हुसैन, महेदी हसन, नसुम अहमद, मोहम्मद सैफुद्दीन और हसन महमूद।
यह भी पढ़ें: कभी नहीं टूटेगा रोहित शर्मा का ये 3 महारिकॉर्ड, वनडे क्रिकेट के हैं असली बॉस