IND W vs PAK W, Women's Asia Cup 2026: भारत और पाकिस्तान महिला क्रिकेट टीम के बीच खेला जा रहा महिला टी20 एशिया कप 2026 का मैच नंबर 9 समाप्त हो गया है और इस मैच को हमेशा की तरह इंडियन महिला टीम से जीत लिया है। हालांकि इस बार की जीत थोड़ी अलग है। चूंकि इंडिया ने पहले गेंदबाजी और फिर बल्लेबाजी में पाकिस्तान की एकतरफा कुटाई करते हुए मैच जीत लिया।
पाकिस्तान के खिलाफ भारत ने एकतरफा अंदाज में दर्ज की जीत
इंडियन विमेंस टीम ने दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में पाकिस्तान महिला क्रिकेट टीम के खिलाफ हुए मैच में एकतरफा अंदाज में जीत दर्ज की। इंडियन टीम ने पाकिस्तान को सिर्फ 55 रनों पर ढेर कर 8.4 ओवर में 57 रन बनाकर मैच जीत लिया। इस मैच की प्लेयर ऑफ द मैच श्री चरणी रहीं, जिन्होंने 4 ओवर में 7 रन देकर 3 विकेट लिए।
यह भी पढ़ें: टी20 विश्व कप हीरो संजू सैमसन ने शुरू की तैयारी, अफगानिस्तान टी20 सीरीज में बनाएंगे ये 3 बड़े रिकॉर्ड
सिर्फ 55 रन पर ऑल आउट हुई पाकिस्तान टीम
पाकिस्तान महिला क्रिकेट टीम की कप्तान फातिमा सना ने टॉस जीतकर इंडिया के खिलाफ पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। लेकिन वो सिर्फ 18.1 ओवर में ही 55 रन पर ऑल आउट हो गई। इस दौरान इस टीम की ओर से मुनीबा अली ने 13 और शवाल ज़ुल्फ़िकार ने 14 रन बनाए। इन दोनों के अलावा कोई भी डबल डिजिट स्कोर में रन नहीं बना सका। कप्तान फातिमा सना 7 गेंद खेलने के बाद भी खाता नहीं खोल सकीं। इंडिया की ओर से श्री चरणी और प्रेमा रावत ने 3-3 विकेट लिया। जबकि दीप्ति शर्मा ने 2 व शैफाली वर्मा ने एक विकेट हासिल किया।
7 विकेट से इंडिया ने जीता मैच
56 रनों के टारगेट का पीछा करने उतरी भारतीय महिला टीम ने अपने शुरुआती 3 विकेट थोड़े जल्दी खो दिए। लेकिन कमबैक करते हुए 8.4 ओवर में 3 विकेट के नुकसान पर 57 रन बनाकर मैच जीत लिया। भारत की ओर से कप्तान हरमनप्रीत कौर ने नाबाद 18 रन बनाए। वहीं दीप्ति शर्मा भी 12 रन पर नॉट आउट रहीं। शेफाली वर्मा ने इस बीच 12, स्मृति मंधाना ने 9 और प्रतीक रावल ने 4 रन बनाए। विरोधी टीम की ओर से कप्तान फातिमा सना ने तीनों विकेट लिए।
यह भी पढ़ें: लाख कोशिशों के बाद भी इंडियन टी20 टीम में वापसी नहीं कर सकेंगे ये 3 खिलाड़ी, सालों पहले खेला था लास्ट मैच