Indian T20 Team: भारत एक ऐसा देश है, जहां क्रिकेट खेलने और चाहने वालों की संख्या करोड़ों में है। इस वजह से हर किसी को अपनी बारी का इंतजार करना पड़ता है। कुछ का इंतजार थोड़ा छोटा जबकि कइयों का बहुत लम्बा हो जाता है।
आज के अपने इस आर्टिकल के जरिए हम 3 ऐसे खिलाड़ियों के बारे में बताने जा रहे हैं, जो काफी समय से क्रिकेट खेल रहे हैं और अच्छा भी कर रहे हैं। मगर फिर भी उन्हें हर फॉर्मेट में हर जगह खेलने का मौका नहीं मिल रहा है। हम इस आर्टिकल में उन 3 खिलाड़ियों की चर्चा करने जा रहे हैं, जो लाख कोशिशों के बाद भी इंडियन टी20 टीम में अब कमबैक नहीं कर सकते।
इन 3 खिलाड़ियों का टी20 में कमबैक मुश्किल
केएल राहुल (KL Rahul)
जिन 3 खिलाड़ियों का भारतीय टी20 टीम में कमबैक करना काफी हद तक नामुमकिन लग रहा है उसमें सबसे पहला नाम केएल राहुल का है। राहुल इंडिया के लिए लगातार टेस्ट और वनडे में खेल रहे हैं और अच्छा भी कर रहे हैं। लेकिन उन्हें 2022 टी20 वर्ल्ड कप के बाद से इंडिया की ओर से एक भी टी20 मैच खेलने का मौका नहीं मिला है। भारत की ओर से 72 टी20 इंटरनेशनल मैचों की 68 पारियों में 2265 रन बनाए हैं। उनके बल्ले से इस फॉर्मेट में 2 शतक व 22 अर्धशतक आए हैं।
यह भी पढ़ें: टी20 विश्व कप हीरो संजू सैमसन ने शुरू की तैयारी, अफगानिस्तान टी20 सीरीज में बनाएंगे ये 3 बड़े रिकॉर्ड
भुवनेश्वर कुमार (Bhuvneshwar Kumar)
केएल राहुल के तरह ही भुवनेश्वर कुमार भी साल 2022 में आखिरी बार इंडियन टी20 टीम की ओर से कोई मैच खेलते नजर आए थे। सिर्फ टी20 ही नहीं बल्कि वो उनका भारत के लिए भी आखिरी इंटरनेशनल मैच था। वो लगातार आईपीएल व डोमेस्टिक में अच्छा कर रहे हैं। मगर फिर भी उनका कमबैक मुश्किल है। चूंकि इंडिया उनसे आगे बढ़ चुकी है और उनकी जगह युवाओं पर भरोसा जता रही है।
मोहम्मद शमी (Mohammed Shami)
भारत के सबसे बेहतरीन तेज गेंदबाजों में से एक मोहम्मद शमी को आखिरी बार इंडिया के लिए 2025 चैंपियंस ट्रॉफी में खेलने का मौका मिला था। उसके बाद से ही वो टीम से बाहर हैं। वहीं टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में वो बीते साल की शुरुआत में इंग्लैंड के खिलाफ लास्ट टाइम खेलते दिखे थे। उन्हें 2022 टी20 वर्ल्ड कप के बाद सिर्फ फिटनेस साबित करने के लिए टी20 मैच में मौका दिया गया था। तब से वो टीम से बाहर हैं और अब बढ़ती उम्र व अन्य कारणों की वजह से आगे भी बाहर ही रहेंगे।