IND vs SL 2nd Test highlights: भारत और श्रीलंका के बीच कोलंबो में जारी टेस्ट मैच अब समाप्त हो चुका है और इस टेस्ट मैच को श्रीलंकाई टीम ने दूसरी पारी में अपने दमदार प्रदर्शन के बलबूते अपने नाम कर लिया है। हालांकि वो इस मैच को जीती नहीं है। लेकिन उसने जो कमबैक करके मैच को ड्रॉ कराया है वो काबिले तारीफ है।

ड्रॉ रहा कोलंबो टेस्ट मैच

भारतीय क्रिकेट टीम ने गॉल में हुआ पहला टेस्ट मैच बड़े ही आसानी के साथ जीत लिया था और कोलंबो टेस्ट मैच जीतकर सीरीज को 2-0 से अपने नाम करने की तैयारी में थी। कोलंबो टेस्ट मैच में श्रीलंकाई टीम के पहली पारी में प्रदर्शन को देख शुभमन गिल ने उन्हें फॉलो ऑन दे दिया था।

हालांकि उनकी ये काफी बड़ी भूल साबित हुई। चूंकि श्रीलंका ने 213 रन से पिछड़ने के बाद फॉलो ऑन मिलने पर कमाल की बल्लेबाजी की और दूसरी पारी में 9 विकेट के नुकसान पर 429 रन बनाकर मैच को ड्रॉ कराने में कामयाबी हासिल की।

इंडिया ने पहली पारी में बनाए थे 503 रन

बता दें कि कोलंबो टेस्ट मैच में जब टॉस उछाला गया तो वो इंडियन टीम के पक्ष में गिरा और कप्तान शुभमन गिल ने पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। इंडियन टीम ने पहले बैटिंग करते हुए 138 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 503 रन बनाकर पारी घोषित कर दी।

देवदत्त पडिक्कल भारत के लिए सबसे अधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज रहे। उन्होंने 193 गेंदों में 117 रन बनाए। उनके बल्ले से 12 चौके आए और उनका स्ट्राइक रेट 60.62 का रहा। ध्रुव जुरेल इस मैच में 115 रन की नाबाद पारी खेलकर लौटे। उन्होंने 177 गेंदों में 9 चौके और 2 छक्के की मदद से यह कारनामा किया। उनका स्ट्राइक रेट 64.97 का रहा।

इन दोनों के अलावा ऋषभ पंत ने 63, शुभमन गिल ने 50, यशस्वी जायसवाल ने 45, रवींद्र जडेजा ने 43 और केएल राहुल ने 18 रन बनाए। श्रीलंकाई टीम की ओर से असिथा फर्नांडो ने 4 विकेट वहीं प्रभात जयसूर्या और केशर नुवांथा ने 2-2 विकेट लिया। इस बीच लाहिरू कुमारा ने भी एक विकेट लिया।

यह भी पढ़ें: जोस बटलर को पछाड़ कीरोन पोलार्ड बने नंबर 1, 39 साल की उम्र में रचा इतिहास

सिर्फ 290 रन पर ही ऑल आउट हुई श्रीलंका

भारत के 503 रनों का पीछे करते हुए श्रीलंकाई क्रिकेट टीम अपनी पहली पारी में सिर्फ 290 रन पर ऑल आउट हो गई। टीम सिर्फ 89.4 ओवर में ही सिमट गई। इस दौरान इसकी ओर से सोनल दिनुशा सबसे अधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज रहे। उन्होंने 162 गेंदों में 103 रन बनाए।

उनके बल्ले से 8 चौके और 3 छक्के आए। उनका स्ट्राइक रेट 63.58 का रहा। इस टीम के दूसरे सबसे अधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज बने पसिंदु सोरियाबंदरा। उन्होंने 133 गेंदों में 80 रन बनाए। उनके बल्ले से 9 चौके आए और उनका स्ट्राइक रेट 60.15 का रहा। इन दोनों के अलावा कामिंडू मेंडिस ने 32, कामिल मिशारा ने 19 और कप्तान धनंजय डी सिल्वा ने 8 रन बनाए।

भारत की ओर से मानव सुथार और प्रसिद्ध कृष्णा ने 3-3 विकेट लिया। वहीं सारांश जैन ने 2 और रवींद्र जडेजा व मोहम्मद सिराज एक-एक विकेट लेने में सफल रहे।

दूसरी पारी में लंका ने किया कमबैक

श्रीलंकाई क्रिकेट टीम ने फॉलो ऑन मिलने के बाद कमाल का प्रदर्शन किया और मैच को ड्रॉ कराने में कामयाबी हासिल की। टीम ने मैच की समाप्ति तक 9 विकेट के नुकसान पर 429 रन बनाए। इस दौरान इस टीम की ओर से सोनल दिनुशा नॉट आउट लौटे। उन्होंने 264 गेंदों में 133 रन बनाए। उनके बल्ले से 8 चौके और 2 छक्के आए। उनका स्ट्राइक रेट 50.37 का रहा।

दूसरे नाबाद बल्लेबाज असिथा फर्नांडो रहे। उन्होंने 24 गेंदों का सामना किया। हालांकि खाता नहीं खोल सके। इस दौरान पसिंदु सोरियाबंदरा ने 92, कामिंडु मेंडिस ने 55, केशरा नुवांथा ने 46 और कामिल मिशारा ने 32 रन बनाए। चौथे दिन ऐसा लग रहा था कि इंडिया मैच जीत जाएगी। लेकिन ऐसा हुआ नहीं और सोनल दिनुशा ने कमाल करते हुए मैच को ड्रॉ करा दिया। इसी के साथ इंडिया ने सीरीज को 2-0 के बजाय 1-0 से सीरीज जीत लिया।

इस मैच के प्लेयर ऑफ द मैच सोनल दिनुशा बने। वहीं प्लेयर ऑफ द सीरीज देवदत्त पडिक्कल रहे। इंडियन टीम की ओर से मानव सुथार और रवींद्र जडेजा 3-3 विकेट लेने में कामयाब रहे। जबकि प्रसिद्ध कृष्णा, मानव सुथार और सारांश जैन एक-एक विकेट लेने में सफल रहे।

यह भी पढ़ें: Cricket से हमेशा के लिए दूर हुआ Virat Kohli का ये पुराना दुश्मन, 21 साल चले करियर पर लगाया फुल स्टॉप!