T20 World Cup Schedule: इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) ने अंडर-19 महिला टी20 वर्ल्ड कप 2027 के लिए शेड्यूल की घोषणा कर दी है। टूर्नामेंट की मेजबानी बांग्लादेश और नेपाल संयुक्त रूप से करने वाले हैं, जबकि इस प्रतियोगिता में कुल 16 टीमें खिताब के लिए आपस में भिड़ती नजर आएंगी।

टूर्नामेंट में टीम इंडिया का पहला मैच वेस्टइंडीज महिला टीम के साथ होगा। आपको बता दें कि, इस प्रतियोगिता का पिछला संस्करण भारतीय अंडर-19 ने जीता था और ऐसे में इस प्रतियोगिता में अपनी खिताब की रक्षा करने के इरादे से मैदान पर उतरेगी। यह आईसीसी टी20 विश्व कप का तीसरा संस्करण है, और इसकी शुरुआत साल 2023 में हुई थी। 

चार ग्रुप में टीमें विभाजित

आईसीसी ने आगामी अंडर-19 टी20 विश्व कप 2027 में हिस्सा लेने वाली 16 टीमों को चार ग्रुप में बांटा गया है। हर ग्रुप में प्रत्येक चार टीमें शामिल हैं लेकिन गौर करने वाली बात ये है कि भारत और पाकिस्तान को अलग-अलग ग्रुप में रखा गया है।

जहां भारत ग्रुप ए में आयरलैंज, वेस्टइंडीज और मेजबान नेपाल के साथ है तो ग्रुप बी में साउथ अफ्रीका, न्यूजीलैंड, पाकिस्तान और समोआ को रखा गया है।

ग्रुप सी में ऑस्ट्रेलिया नाइजीरिया, संयुक्त अरब अमीरात और मेजबान बांग्लादेश है। इसके अलावा ग्रुप डी में, श्रीलंका, अमेरिका, इंग्लैंड और स्कॉटलैंड की टीमों को रखा गया है।

21 जनवरी से होगी प्रतियोगिता शुरू

अंडर-19 वर्ल्ड कप 2027 का पहला मैच 21 जनवरी को खेला जाएगा। टूर्नामेंट के ओपनिंग डे में कुल 4 मुकाबले होंगे, जिसमें सह-मेजबान बांग्लादेश अपने अभियास की शुरुआथ संयुक्त अरब अमीरात के खिलाफ सुपरहिट मैच के साथ करेगा।

वहीं, 22 जनवरी को आयरवैंड से नेपाल की टीम का सामना होगा तो इसी दिन वेस्टइंडीज के खिलाफ भारतीय टीम अपने अभियान की शुरुआत करेगी। बांग्लादेश और नेपाल में मुकाबले होने से यकीनन इस प्रतियोगिता की लोकप्रियता में वृद्धि होने की संभावना है।

4 मैदानों को किया फाइनल, 6 को खिताबी भिड़ंत

आईसीसी अंडर-19 महिला टी20 विश्व कप 2027 के मुकाबले नेपाल और बांग्लादेश के चार मैदानों पर खेले जाएंगे। बांग्लादेश में जहां चट्टोग्राम और सिलहट के स्टेडियम में मैच खेले जाएंगे तो नेपाल के टीयू इंटरनेशनल स्टेडियम और मुलपानी इंटरनेशनल क्रिकेट ग्राउंड को मैचों की मेजबानी सौंपी गई है। वहीं, टूर्नामेंट का फाइनल मैच 6 फरवरी को खेला जाएगा, लेकिन अगर इस दिन बारिश होती है तो 7 फरवरी को रिजर्व डे रखा गया है।

ये भी पढ़ें- संजू-अभिषेक ओपन, नमन धीर छठे पर, पूर्व ओपनर ने चुनी भारत की खतरनाक प्लेइंग-11