Subramaniam Badrinath on Shubman Gill: इस समय भारतीय क्रिकेट टीम को टेस्ट में लीड करने की जिम्मेदारी शुभमन गिल संभाल रहे हैं और गिल की अगुआई में टीम इंडिया काफी अच्छा भी कर रही है। इंडिया ने हाल ही में श्रीलंका के घर पर 1-0 से टेस्ट सीरीज जीती, जिसके बाद कुछ लोगों ने उनकी जमकर तारीफ़ की वहीं कुछ ने उन्हें ट्रोल किया।
इसी कड़ी में सुब्रमण्यम बद्रीनाथ भी सामने आए और उन्होंने गिल को लेकर काफी कुछ कहा। तो आइए जान लेते हैं कि बद्रीनाथ ने क्या बोला और ओवरऑल मामला क्या है।
सुब्रमण्यम बद्रीनाथ के बदल गए बोल
दरअसल, साल 2024 के अंत में जब इंडियन क्रिकेट टीम ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए ऑस्ट्रेलिया दौरे पर थी। तब गिल का प्रदर्शन कुछ ख़ास नहीं रहा था तो सुब्रमण्यम बद्रीनाथ ने उन्हें जमकर निशाना बनाया था।
उन्होंने उस दौरान मैनेजमेंट पर पक्षपात करने का भी आरोप लगाया था। उनका मानना था कि अगर गिल तमिलनाडु से होते, तो उन्हें खराब फॉर्म के चलते कब का टीम से बाहर कर दिया गया होता। लेकिन अभी ऐसा नहीं हो रहा। यही नहीं बल्कि जब गिल को टी20 में उपकप्तान बनाया गया था तब भी वो खुश नहीं थे और काफी कुछ कहा था। हालांकि अब वो उनकी जमकर तारीफ करते नजर आ रहे हैं।
यह भी पढ़ें: दिनेश कार्तिक ने चुने टॉप 5 मल्टी-फॉर्मेट खिलाड़ी, इंडिया के ये 2 खिलाड़ी शामिल
Shubman Gill को लेकर बद्रीनाथ ने कही ये बात
अपने यूट्यूब चैनल पर शुभमन गिल को लेकर बात करते हुए बद्रीनाथ ने कहा, "शुभमन गिल की कप्तानी एक बहुत अच्छी बात रही है। भारत ने इंग्लैंड में अच्छा प्रदर्शन किया और अब श्रीलंका में भी। वो एक युवा टीम की कप्तानी कर रहे हैं और बहुत अच्छा काम कर रहे हैं।"
बता दें कि इंडियन टीम श्रीलंका के खिलाफ कोलंबो टेस्ट मैच जीत सकती थी। लेकिन लास्ट डे पर श्रीलंकाई बल्लेबाजों ने कमाल का प्रदर्शन किया और मैच ड्रॉ कराने में कामयाब रही। इस वजह से कई लोग खुश नहीं थे। मगर बद्रीनाथ ओवरऑल गिल की बल्लेबाजी और कप्तानी से काफी प्रभावित हैं। इस वजह से पहले वार और अब प्यार की बात कही जा रही है।
कुछ ऐसे हैं गिल के कप्तानी आंकड़े
जब से शुभमन गिल भारतीय टेस्ट टीम के कप्तान बने हैं। इंडिया को उन्होंने 11 मैचों में लीड किया है और 6 में उसे जीत दिलाई है। इंडिया को 3 में हार का भी सामना करना पड़ा है और 2 मैच ड्रॉ रहे हैं। उनका विनिंग परसेंटेज 54.54 का है। उन्होंने सबसे पहले इंग्लैंड और अब श्रीलंका में भी कप्तानी से कमाल किया है।
उनके बल्ले से बतौर कप्तान 11 मैचों की 18 पारियों में 1150 रन आए हैं। उन्होंने 269 के बेस्ट स्कोर के साथ 6 शतक और 2 अर्धशतक जड़ा है। उनका औसत 71.87 और स्ट्राइक रेट 63.99 का रहा है।
यह भी पढ़ें: अब सीधे इस तारीख को मैदान पर उतरेगी टीम इंडिया, टी20 क्रिकेट का फिर दिखेगा क्रेज