Hardik Pandya or Shubman Gill, who is the best GT captain?: हार्दिक पांड्या और शुभमन गिल इंडियन क्रिकेट के सबसे बेहतरीन खिलाड़ियों में से एक हैं। दोनों ने अपने दम पर कई मैचों को इंडिया की झोली में डाला है।
आईपीएल में भी दोनों का कोई जवाब नहीं है। दोनों अपने कप्तानी और खेल से कई बार मैच का रुख बदल चुके हैं। इस समय गुजरात टाइटंस के कप्तान शुभमन गिल हैं। लेकिन टीम को शुरुआती सीजन में हार्दिक पांड्या लीड करते नजर आए थे। ऐसे में आइए जान लेते हैं कि आखिर दोनों में से बेस्ट कप्तान कौन है?
कुछ ऐसे हैं हार्दिक पांड्या के कप्तानी आंकड़े
गुजरात टाइटंस ने आईपीएल 2022 के जरिए अपना आईपीएल डेब्यू किया था और लगातार दो सीजन टीम को लीड करते दिखाई दिए। उन्होंने 2022 और 2023 सीजन में टीम की अगुआई की। इस बीच 31 मैचों में से टीम ने 22 में जीत दर्ज की और 9 में उसे हार का सामना करना पड़ा।
उनका विनिंग परसेंटेज 70.96 का था। उनकी ही कप्तानी में टीम ने अपनी पहली ट्रॉफी पहले ही सीजन जीत ली थी। यही नहीं टीम 2023 सीजन के फाइनल में भी गई थी। लेकिन वहां उसे एक क्लोस मैच में हार का सामना करना पड़ा।
यह भी पढ़ें: इन 7 गेंदबाजों ने चटकाए हैं वनडे में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट, लिस्ट में चीफ सिलेक्टर भी मौजूद
कुछ ऐसे हैं शुभमन गिल के कप्तानी आंकड़े
शुभमन गिल की बात करें तो उन्होंने साल 2024 में टीम को संभाला और तब से वही इसे लीड कर रहे हैं। अब तक उन्होंने 43 मैचों में कप्तानी की है। उनकी अगुआई में टीम को 24 में जीत और 19 में हार का सामना करना पड़ा है। उनका विनिंग परसेंटेज 55.81 का है।
उनकी कप्तानी में टीम आईपीएल 2026 के फाइनल के लिए क्वालीफाई करने में सफल रही थी। लेकिन जीत नहीं सकी। उनकी अगुआई में टीम 2025 में भी प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई करने में सफल रही थी।
हार्दिक या गिल कौन है GT का बेस्ट कप्तान?
हार्दिक पांड्या और शुभमन गिल के GT के कप्तान के तौर पर आंकड़े देखने के बाद यह साफ तौर पर कहा जा सकता है कि हार्दिक GT के बेस्ट कप्तान रहे हैं और अगर वो आज भी इस टीम के कप्तान होते तो टीम शायद एक और ट्रॉफी जीत गई होती।
रिपोर्ट्स के अनुसार हार्दिक पांड्या ने बड़े नाम के लालच में 2024 आईपीएल सीजन से पहले मुंबई इंडियंस को ज्वाइन किया था। हालांकि वहां ट्रॉफी न जीत पाने के बाद अब वो वापस से गुजरात टाइटंस का हिस्सा बनना चाहते थे और कप्तानी की मांग कर रहे थे। लेकिन GT ने गिल को कप्तान पद से हटाने से साफ इनकार कर दिया। अब देखना होगा कि आईपीएल 2027 सीजन में GT कैसा प्रदर्शन करेगी और हार्दिक किस टीम का हिस्सा होंगे।
यह भी पढ़ें: Cricket से हमेशा के लिए दूर हुआ Virat Kohli का ये पुराना दुश्मन, 21 साल चले करियर पर लगाया फुल स्टॉप!