IND vs NZ Live Streaming: भारत और वेस्टइंडीज के बीच खेली गई व्हाइट बॉल सीरीज को जियो हॉटस्टार और स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर टेलीकास्ट किया गया था लेकिन भारत बनाम न्यूजीलैंड सीरीज के सभी मैचों को देखने का स्थान बदल गया है।
22 अक्टूबर से शुरू हो रहे न्यूजीलैंड दौरे के लिए टीम इंडिया रवाना हो चुकी है और इस सीरीज की शुरुआत पांच टी20 मैचों से होगी। ऐसे में फैंस यह जानना चाहते हैं कि वह इस सीरीज के सभी मुकाबलो को कहां पर लाइव देख सकते हैं।
टीवी पर कहां देख पाएंगे लाइव?
टीम इंडिया और न्यूजीलैंड के बीच खेली जाने वाली पांच टी20 मैचों की सीरीज का टीवी पर लाइव प्रसारण सोनी स्पोट्स नेटवर्क पर किया जाएगा। यहां पर आप हिंदी और इंग्लिश भाषा के अलावा अन्य लोकल भाषाओं में भी धमाकेदार मुकाबलों का आनंद उठा सकते हैं। खास बात ये है कि आप इस मैच को अपने पूरे परिवार के साथ बैठकर देख सकते हैं, ताकि मैच देखने का आनंद दोगुना हो सके।
मोबाइल-लैपटॉप पर इस तरह देखें लाइव
मोबाइल पर भारत-न्यूजीलैंड मैच देखने के लिए आपको अपने अपने फोन में सोनी लिव ऐप को डाउनलोड करना होगा, क्योंकि यहीं पर भारत बनाम न्यूजीलैंड मैच की भिड़ंत देखने को मिलेगी।
लैपटॉप पर मैच देखने के लिए आपको सोनी लिव की वेबसाइट पर जाना होगा, जहां इस मैच का लुत्फ आप उठा सकते हैं। हालांकि, इस प्लेटफॉर्म पर मैच देखने के लिए आपको सब्सक्रिप्शन जरूरत होगी, क्योंकि इसके बिना आपको सिर्फ कुछ ही मिनट फ्री में देखने को मिलेगा।
कब और कितने बजे शुरू होगी टी20 सीरीज?
श्रेयस अय्यर की कप्तानी वाली टीम इंडिया न्यूजीलैंड के लिए रवाना हो चुकी है। इस सीरीज का शुभआरंभ 22 अक्टूबर को क्राइस्टचर्च में हैग्ले ओवल होगा। इसके बाद दूसरा मैच भी इसी मैदान पर खेला जाएगा तो तीसरा मैच 27 अक्टूबर को वेलिंगटन के स्काई स्टेडियम में होगा।
फिर चौथा मैच 30 अक्टूबर को ऑकलैंड के ईडन पार्क में होगा तो आखिरी मैच 1 नवंबर को हैमिल्टन के सेडन पार्क में खेला जाएगा। आपको बता दें कि, सभी मैच भारतीय समयानुसार दोपहर 12:30 बजे से खेले जाएंगे।
ये भी पढ़ें- पैरा एशियन गेम्स 2026 में रवन्नी वलसनैनी ने जीता मेडल, 1500m T11 में मिला ब्रान्ज