Babar Azam: पाकिस्तान क्रिकेट टीम के स्टार बल्लेबाजों में से एक बाबर आजम को एक बार फिर पाक टेस्ट टीम का कप्तान बनाया गया है और वो इस समय इंग्लैंड के खिलाफ टीम को लीड करते दिखाई दे रहे हैं। लेकिन उनका प्रदर्शन पहले के तरह ही है। वो एक बार फिर टेस्ट में फुस्स हो गए हैं। लॉर्ड्स में खेले जा रहे पाकिस्तान बनाम इंग्लैंड टेस्ट मैच में वो सिर्फ 8 रन बनाकर पवेलियन लौट गए हैं और फैंस उनका जमकर मजाक बना रहे हैं।

लॉर्ड्स टेस्ट में सिर्फ 8 रन पर आउट हुए बाबर आजम 

इंग्लैंड टीम के खिलाफ पाकिस्तानी गेंदबाजों ने पहली पारी में काफी अच्छी गेंदबाजी की और उम्मीद जताई जा रही थी कि पाक टीम बल्ले से भी अच्छा प्रदर्शन करेगी। लेकिन ऐसा हुआ नहीं और पाकिस्तान टीम महज 63 के स्कोर पर अपने 4 विकेट खो चुकी है। 

पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम सिर्फ 8 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। उन्होंने 10 गेंदों में 2 चौकों की मदद से यह कारनामा किया। फैंस उम्मीद कर रहे थे कि वो कप्तानी में अच्छा करेंगे। लेकिन ऐसा कुछ हो नहीं सका। साल 2022 में आखिरी बार उन्होंने टेस्ट में कोई शतक जड़ा था। तब से वो लगातार टेस्ट में 100 रन का आंकड़ा टच करने में नाकामयाब रहे हैं। बाबर का विकेट जोश टंग ने चटकाया और फैंस को सोशल मीडिया पर चर्चा का एक नया विषय दे दिया। 

यह भी पढ़ें: 21 कप्तानों के बाद अब पैट कमिंस भी आए सामने, इमरान खान के सपोर्ट में कही ये बात

अब तक बनाए हैं कुल 4682 रन 

टेस्ट क्रिकेट में बाबर आजम ने 65 मैचों की 119 पारियों में 4682 रन बनाए हैं। उनका बेस्ट स्कोर 196 का रहा है। उनके बल्ले से 43.35 के औसत और 55.17 के स्ट्राइक रेट से रन निकले हैं। बाबर ने इस बीच 9 शतक और 33 अर्धशतक जड़ा है। ओवरऑल फर्स्ट क्लास क्रिकेट में वो 102 मैचों की 174 पारियों 6734 रन बना चुके हैं। उन्होंने इस बीच 12 शतक और 45 अर्धशतक जड़े हैं। 

कुछ ऐसा है मैच का हाल 

मालूम हो कि पाकिस्तान टीम इस समय इंग्लैंड के साथ 3 टेस्ट मैचों की सीरीज के लिए इंग्लैंड दौरे पर है। इस सीरीज का पहला टेस्ट मैच इंग्लिश टीम जीत चुकी है और अब दूसरा भी जीत सकती है। दूसरे टेस्ट मैच में इंग्लैंड टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए पहली पारी में सिर्फ 290 रन पर ऑल आउट हो गई। इसके जवाब में पाक टीम ने अपना चौथा विकेट 63 रन के स्कोर पर गंवाया। अब देखना होगा कि इस मैच में आगे पाकिस्तान वापसी करेगी या नहीं। 

यह भी पढ़ें: BCCI बदलने जा रहा टीम इंडिया की एशियन गेम्स स्क्वाड, अब सीनियर नहीं B टीम करेगी दौरा