Namibia vs South Africa: नामीबिया टी20आई ट्राई-सीरीज 2026 का पहला ही मैच नामीबिया और साउथ अफ्रीका टीम के बीच खेला जा रहा था और इसमें नामीबिया ने बड़ा उलटफेर करते हुए साउथ अफ्रीका को 18 रन से हरा दिया है। 

नामीबिया ने किया बड़ा उलटफेर

बता दें कि नामीबिया, साउथ अफ्रीका और जिम्बाब्वे क्रिकेट टीम के बीच इस समय नामीबिया में एक टी20आई ट्राई-सीरीज खेली जा रही है। इस ट्राई-सीरीज की शुरुआत आज 28 अगस्त से हुई और इसके पहले ही मैच में नामीबिया क्रिकेट टीम ने बड़ा उलटफेर करते हुए साउथ अफ्रीका को हरा दिया है। साउथ अफ्रीकी टीम को 18 रन के अंतर से हार का सामना करना पड़ा है। 

यह भी पढ़ें: BCCI बदलने जा रहा टीम इंडिया की एशियन गेम्स स्क्वाड, अब सीनियर नहीं B टीम करेगी दौरा

पहले बल्लेबाजी करते हुए नामीबिया ने बनाए 163 रन 

साउथ अफ्रीकी क्रिकेट टीम के खिलाफ टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए नामीबिया क्रिकेट टीम ने निर्धारित 20 ओवर्स में 9 विकेट के नुकसान पर 163 रन बनाए। इस दौरान जैन फ्राइलिंक ने 60 और लोरेन स्टीनकैंप ने 41 रन की पारी खेली। दोनों ही ओपनर्स ने कमाल की बल्लेबाजी की और टोन सेट किया। 
इस टीम के तीसरे सबसे अधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज बने इसके कप्तान गेरहार्ड इरास्मस, जिन्होंने 19 रन बनाए। अफ्रीकी टीम की ओर से प्रेनेलन सुब्रायेन ने 3 वहीं डुआन जैनसेन और ब्योर्न फोर्टुइन ने 2-2 विकेट लिया। 

सिर्फ 145 रन की बना सकी साउथ अफ्रीका 

164 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी साउथ अफ्रीकी टीम 9 विकेट के नुकसान पर सिर्फ 145 रन ही बना सकी। इसके टॉप रन स्कोरर रहे डेवाल्ड ब्रेविस, जिन्होंने 75 रन की पारी खेली। उनके अलावा डुआन जेनसन ने नाबाद 25 रन की पारी खेली। हालांकि टीम को जीत नहीं दिला सके और उसे 18 रन से हार का सामना करना पड़ा। 

तीसरे टॉप रन स्कोरर रहे रुबिन हरमन, जिन्होंने 12 रन की पारी खेली। इन तीनों के अलावा कोई भी बल्लेबाज डबल डिजिट स्कोर में भी रन नहीं बना सका। नामीबिया क्रिकेट टीम की ओर से रुबेन ट्रम्पेलमैन और जेजे स्मिट ने 3-3 जबकि गेरहार्ड इरास्मस, जैक ब्रासेल और मैक्स हेइंगो ने 1-1 विकेट हासिल किया। अब देखना होगा कि आने वाले मैचों में कौनसी टीम कैसा प्रदर्शन करेगी। 

यह भी पढ़ें: 21 कप्तानों के बाद अब पैट कमिंस भी आए सामने, इमरान खान के सपोर्ट में कही ये बात