Team India Probable Playing XI: शनिवार को भारत और वेस्टइंडीज के बीच बेंगलुरु के एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में सीरीज का निर्णायक मुकाबला खेला जाएगा। इस मैच के लिए दोनों ही टीमें पूरी तरह तैयार हैं। जो टीम यह मैच जीतेगी वह ट्रॉफी को अपने साथ लेकर जाएगी।
हालांकि, पिछले मैच में मेहमान टीम ने 247 रन बनाए थे, जिसके जवाब में इंडिया 223 रन पर ढेर हो गई थी। ऐसे में टीम इंडिया पर भी इस मैच को जीतने का अतिरिक्त दबाव रहने वाला है। चलिए आपको बताते हैं कि इस मैच में भारत की प्लेइंग इलेवन क्या हो सकती है।
अभिषेक-संजू करेंगे ओपनिंग
हेड कोच गौतम गंभीर की अगुवाई वाली टीम मैनेजमेंट इस मैच में शीर्ष क्रम में कोई भी बदलाव करने से बचना चाहेगी। अभिषेक शर्मा और संजू सैमसन पारी की शुरुआत कर सकते हैं। पिछले मैच में संजू के बल्ले से 23 गेंदों पर 56 रन की तूफानी पारी देखने को मिली थी।
वहीं, अभिषेक भी इस सीरीज में अच्छा कर रहे हैं और ऐसे में इन दोनों के कंधों पर एक बार फिर ओपनिंग की जिम्मेदारी हो सकती है। तीसरे नंबर पर ईशान किशन बल्लेबाजी के लिए आ सकते हैं, जिसका बल्ला इस सीरीज में आग उगल रहा है। भारत का शीर्ष क्रम में बदलाव की गुंजाइश मुश्किल है।
श्रेयस-तिलक से बड़ी पारी की उम्मीद
शुरुआती दो मैचों में 102 नाबाद और 40 रन की शानदार पारी खेलने वाले कप्तान श्रेयस अय्यर पिछले दो मैचों में फ्लॉप रहे हैं। इंदौर और हैदराबाद में उन्होंने क्रमश: 1 और 16 रन बनाए हैं लेकिन अहम मैच में वह बड़ी पारी खेलना चाहेंगे। उप कप्तान तिलक पांचवें स्थान पर बैटिंग के लिए आ सकते हैं।
इस सीरीज में तिलक के बल्ले से कई बेहतरीन पारियां देखने को मिली है और ऐसे में टीम मैनेजमेंट को उनसे एक बार फिर शानदार इनिंग की उम्मीद होगी। छठे नंबर पर नमनधीर और सातवें पर नीतीश कुमार रेड्डी बैटिंग करते दिख सकते हैं तो आठवें स्थान पर अक्षर पटेल को फिनिशर की भूमिका में नजर आएंगे।
भुवनेश्वर कुमार की वापसी से गेंदबाजी मजबूत
आखिरी टी20आई मैच के लिए टीम में अर्शदीप सिंह के स्थान पर भुवनेश्वर कुमार को शामिल किया गया है। भुवी अपने साथ ढेर सारा अनुभव लेकर आते हैं और इस मैच में उनका आना गेम चेंजिंग साबित हो सकते हैं।
भुवी के अलावा प्रिंस यादव और मयंक यादव भी तेज गेंदबाजी करते दिख सकते हैं तो नीतीश कुमार रेड्डी भी तेज बॉलिंग करते नजर आ सकते हैं। स्पिनर्स की बात करें तो अक्षर पटेल और नमन धीर होंगे और पार्ट टाइम स्पिनर के तौर पर तिलक वर्मा और अभिषेक शर्मा का विकल्प कप्तान के पास उपलब्ध रहेगा।
भारत की संभावित प्लेइंग इलेवन
अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), ईशान किशन, श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, नमन धीर, नीतीश कुमार रेड्डी, अक्षर पटेल, मयंक यादव, भुवनेश्वर कुमार, प्रिंस यादव।
ये भी पढ़ें- IPL 2027 से पहले संकट में मुंबई इंडियंस! महेला जयवर्धने ने हेड कोच के पद से दिया इस्तीफा