Bhuvneshwar Kumar Released: टीम इंडिया में वापसी के बाद अनुभवी तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार को हांगकांग सिक्सेस 2026 स्क्वाड से बाहर कर दिया गया है। पहले इस स्टार खिलाड़ी को टीम का कप्तान बनाया गया था लेकिन वेस्टइंडीज के खिलाफ पांचवां और न्यूजीलैंड टी20 सीरीज में चयन के बाद भुवी को स्क्वाड से रिलीज कर दिया गया है और उनकी जगह स्टार ऑलराउंडर क्रुणाल पंड्या को कप्तान बनाया गया है।  भुवनेश्वर 22 अक्टूबर से शुरू होने वाले भारत के आने वाले न्यूजीलैंड टूर के लिए नेशनल टीम में शामिल है।

कुलवंत खेजरोलिया को मिली जगह

भुवनेश्वर कुमार के हटने के बाद उनकी जगह गुजरात टाइटंस के तेज गेंदबाज कुलवंत खेजरोलिया को स्क्वाड में शामिल किया गया है। यह टूर्नामेंट 1 अक्टूबर से 1 नवंबर के बीच खेली जाएगी। कुलवंत ने आईपीएल 2026 में गुजरात के लिए सिर्फ एक मैच खेला था, जिसमें वह काफी महंगे साबित हुए थे और इस दौरान उनको एक भी सफलता हाथ नहीं लगी थी। हालांकि, इसके बावजूद बाएं हाथ के तेज गेंदबाज ने 27 मैच में 27 विकेट झटके हैं और इस दौरान इकॉनमी रेट 8.28 का है।

क्रुणाल पंड्या को बनाया कप्तान

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के स्टार हरफनमौला खिलाड़ी क्रुणाल पंड्या को इस प्रतियोगिता के लिए टीम का कप्तान चुना गया है। पंड्या ने आईपीएल 2026 में गेंद और बल्ले से काफी शानदार प्रदर्शन किया था और कई रोमांचक मैचों में उन्होंने अपनी टीम को जीत दिलाई थीं। टीम में नए कप्तान के साथ शशांक सिंह, राहुल तेवतिया, नीतीश राणा, राहुल त्रिपाठी, टी. नटराजन और कुलवंत खेजरोलिया शामिल हैं। यह टीम इस बार खिताब जीतने की प्रबल दावेदारों में शुमार है।

कहां खेले जाएंगे टूर्नामेंट के मैच?

हांगकांग सिक्सेस 2026 प्रतियोगिता की शुरुआत 30 अक्टूबर से हो रही है, जो 1 नवंबर 2026 तक खेली जाएगी। इस टूर्नामेंट के मैच मोंग कॉग के टिन क्वांग रोड रिक्रिएशन ग्राउंड में खेले जाएंगे। आपको बता दें कि, हांगकांग सिक्सेस टूर्नामेंट 6-6 ओवर का होता है और पूरा मैच 45 मिनट के अंदर खत्म करना होता है।

हालांकि, फाइनल मैच में 6 की बजाय 8 ओवर का मैच होता है, जो खिताबी मैच को और रोमांचक बना देता है। आपको बता दें कि, यदि कोई बल्लेबाज 50 रन बना लेता है तो उनको रिटायर्ड नॉट आउट होकर वापस लौटना पड़ता है। इस टूर्नामेंट के रुल इंटरनेशनल क्रिकेट से काफी अलग हैं।

अपडेटेड इंडिया स्क्वॉड – हांगकांग सिक्सेस 2026

क्रुणाल पांड्या (कप्तान) – रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु शशांक सिंह – पंजाब किंग्स राहुल तेवतिया – गुजरात टाइटन्स नितीश राणा – दिल्ली कैपिटल्स राहुल त्रिपाठी – कोलकाता नाइट राइडर्स टी. नटराजन – सनराइजर्स हैदराबाद कुलवंत खेजरोलिया – गुजरात टाइटन्स।

ये भी पढ़ें- भुवनेश्वर-प्रिंस यादव बॉलर, अभिषेक-संजू बैटर, ब्लॉकबस्टर मैच में टीम इंडिया की संभावित प्लेइंग-11