International Cricket: किसी भी खिलाड़ी को इंटरनेशनल टीम में जगह बनाने के लिए काफी मेहनत करनी पड़ती है। इस वजह से संन्यास का ऐलान करीब 36-37 साल के बाद ही करते हैं। लेकिन आज के अपने इस आर्टिकल के जरिए हम आपको एक ऐसे खिलाड़ी के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसने महज 32 साल की उम्र में इंटरनेशनल क्रिकेट को अलविदा कह दिया है।
इस खिलाड़ी ने 32 साल में कर दिया संन्यास का ऐलान
दरअसल, जिस खिलाड़ी ने 32 साल की उम्र में ही संन्यास का ऐलान कर दिया है वो आयरलैंड महिला क्रिकेट टीम की स्टार ऑल राउंडर अर्लीन केली हैं। अर्लीन ने इंग्लैंड के खिलाफ 3 वनडे मैचों की सीरीज की समाप्ति के साथ ही अपने इंटरनेशनल करियर को भी समाप्त कर लिया। उन्होंने अपने फाइनल मुकाबले में 2 रन बनाए और 1 विकेट हासिल किया।
यह भी पढ़ें: टीम इंडिया में मौका न मिलने पर भावुक हुए भुवनेश्वर कुमार, भारत की जर्सी फिर से पहनने की जताई इच्छा
साथी खिलाड़ियों ने दिया गार्ड ऑफ ऑनर
आयरलैंड महिला टीम की स्टार ऑलराउंडर अर्लीन केली ने 6 सितंबर, 2026 को इंटरनेशनल व प्रोफेशनल क्रिकेट से संन्यास का ऐलान किया। 32 वर्षीय ऑल राउंडर ने वॉर्सेस्टर में इंग्लैंड के खिलाफ अपना आखिरी मैच खेला। इस मैच में उन्हें अपनी टीम की साथियों से 'गार्ड ऑफ ऑनर' मिला।
ज्ञात हो कि वो मूल रूप से न्यूज़ीलैंड की रहने वालीं हैं। उनका जन्म 8 जनवरी, 1994 को ऑकलैंड में हुआ था और बाद में वो आयरलैंड जाकर बसी थीं। लेकिन अब वो एक बार फिर अपने परिवार व दोस्तों के करीब रहने के लिए घर लौटना चाहती हैं।
A special farewell for Arlene Kelly! 🇮🇪❤️
— Sportskeeda (@Sportskeeda) September 6, 2026
After her final international appearance for Ireland, Kelly received a guard of honour from both teams as she called time on her cricket career. 🫡🏏#ArleneKelly #ENGvIRE #Sportskeeda pic.twitter.com/x2ccucywBz
संन्यास को लेकर अर्लीन केली ने कही ये बात
साल 2022 में इंटरनेशनल क्रिकेट में कदम रखने वाली अर्लीन केली ने कहा, "पिछले साढ़े चार सालों से आयरलैंड का प्रतिनिधित्व करना मेरे लिए बहुत सम्मान की बात रही है और मैं खुशकिस्मत हूँ कि मुझे मैदान के अंदर और बाहर इतनी शानदार यादें बनाने का मौका मिला। हालांकि, अब खेल से संन्यास लेने और अपने परिवार व दोस्तों के पास रहने के लिए न्यूज़ीलैंड लौटने का सही समय आ गया है।"
बताते चलें कि अर्लीन केली के नाम 39 वनडे मैचों की 37 पारियों में 45 विकेट लेने के साथ ही साथ 424 रन (34 पारी) बनाने का रिकॉर्ड दर्ज है। वहीं 71 टी20 इंटरनेशनल मैचों की 71 पारियों में उन्होंने 91 विकेट हासिल किए हैं। इस बीच उनके बल्ले से 30 पारियों में 179 रन भी आए हैं।
यह भी पढ़ें: शुभमन गिल ने किया गियर शिफ्ट, टेस्ट से लौटने के बाद सीधे 190 की स्ट्राइक रेट से बनाए रन