Auqib Nabi, Team India: 29 साल के आकिब नबी को भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड यानी बीसीसीआई ने हाल ही में हुई श्रीलंका टेस्ट सीरीज के लिए टीम इंडिया के स्क्वाड में मौका दिया था। लेकिन वहां उन्हें खेलने का मौका नहीं मिला। हालांकि अब आकिब नबी को बीसीसीआई सीधे इंग्लैंड भेजने की प्लानिंग बना रहा है, जिसके पीछे की वजह काफी हैरान करने वाली है।

Auqib Nabi को नहीं मिला डेब्यू का चांस

दरअसल, आकिब नबी ने डोमेस्टिक क्रिकेट में बेहद ही दमदार प्रदर्शन किया था, जिस वजह से जसप्रीत बुमराह के इंजर्ड होने के बाद उन्हें स्क्वाड में मौका मिला। BCCI ने श्रीलंका टेस्ट सीरीज के लिए नबी को इंडियन स्क्वाड में मौका तो दिया। मगर उन्हें डेब्यू का चांस नहीं मिला। हालांकि अब वो इंग्लैंड में खेलते दिखाई दे सकते हैं, जिसकी पुष्टि कुषाण सरकार ने की है।

यह भी पढ़ें: ENG vs PAK: फिर फुस्स हुए बाबर आजम, लॉर्ड्स टेस्ट में कटाई नाम

इस वजह से इंग्लैंड जाएंगे आकिब

बता दें कि इंडियन क्रिकेट टीम को अगली टेस्ट सीरीज कीवी टीम के खिलाफ खेलनी है। भारतीय टीम को न्यूजीलैंड के साथ न्यूजीलैंड में 2 टेस्ट मैचों की सीरीज खेलनी है। इंडियन क्रिकेट टीम को 19 नवंबर से सेलो बेसिन रिजर्व, वेलिंगटन में वहीं 27 नवंबर हेगले ओवल, क्राइस्टचर्च में मुकाबला खेलना है।

इसके लिए बोर्ड ने अभी से ही तैयारी शुरू कर दी है और वो कोशिश में है कि आकिब नबी को कैसे भी करके किसी काउंटी टीम का हिस्सा बनाया जाए, ताकि वो तेज पिचों पर और विदेशी सरजमीं पर अपने आप को बेहतर बना लें, जिससे इंडिया एक बार फिर न्यूजीलैंड को हरा दे।

कुछ ऐसे हैं आकिब नबी के आंकड़े

आकिब नबी के नाम फर्स्ट क्लास क्रिकेट में 43 मैचों की 71 पारियों में 162 विकेट लेने का रिकॉर्ड दर्ज है। उनका बेस्ट बोलिंग फिगर 24 रन देकर 7 विकेट रहा है। उन्होंने इस बीच 18.63 की औसत और 38.5 के स्ट्राइक रेट से विकेट चटकाए हैं। नबी ने रणजी ट्रॉफी 2025-26 सीजन में दमदार प्रदर्शन करते हुए सबसे ज्यादा 60 विकेट लिए थे और हर जगह अपना नाम बना लिया था। अब देखना होगा कि वो आगे कैसा प्रदर्शन करेंगे और टीम इंडिया की ओर से डेब्यू कर सकेंगे या नहीं।

यह भी पढ़ें: 21 कप्तानों के बाद अब पैट कमिंस भी आए सामने, इमरान खान के सपोर्ट में कही ये बात