टीएनपी न्यूज़
ब्रेकिंग
फेसबुक कमेंट को लेकर एक व्यक्ति से मारपीट के आरोप में शिवसेना की महिला पार्षद के खिलाफ मामला दर्ज संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद ने यमन समेत मिडिल ईस्ट के हालातों पर की चर्चा सेवा से संकल्प अभियान के तहत राजनाथ आज कोलकाता में करेंगे प्रेस कॉन्फ्रेंस जम्मू-कश्मीर के रियासी में सालाल डैम के खोले गए गेट अमेरिका ने ईरान की 2 नावें उड़ाईं पंजाब में बिजली संकट को लेकर आज राज्य में शिरोमणि अकाली दल करेगा विरोध प्रदर्शन जयपुर-फलोदी हाईवे पर डंपर- कार की भिड़ंत, 4 लोगों की मौत भारत संग ट्रेड डील को न्यूजीलैंड की संसद ने दी मंजूरी अमेरिकी हाउस में भारत समेत 4 अन्य देशों पर 100% टैरिफ लगाने वाले बिल पर कल वोटिंग राहुल गांधी के खिलाफ वाराणसी केस में आज होगी सुनवाई
खेल

एक साथ 3 ऑल राउंडर्स की टीम इंडिया में एंट्री, अफगानिस्तान टी20 सीरीज से पहले हुए फिट

इंडियन क्रिकेट टीम को 13 सितंबर से अफगानिस्तान क्रिकेट टीम के साथ 3 टी20 इंटरनेशनल मैचों की सीरीज खेलनी है। भारत-अफगानिस्तान के बीच दूसरा टी20 15 और तीसरा 17 सितंबर को खेला जाएगा।

एक साथ 3 ऑल राउंडर्स की टीम इंडिया में एंट्री, अफगानिस्तान टी20 सीरीज से पहले हुए फिट
India vs Afghanistan T20 series

India vs Afghanistan T20 series: भारतीय क्रिकेट टीम को 13 सितंबर से अफगानिस्तान क्रिकेट टीम के साथ 3 टी20 इंटरनेशनल मैचों की सीरीज खेलनी है, जिसके लिए टीम इंडिया के स्क्वाड का ऐलान BCCI बहुत जल्द करने वाली है और खबर है कि इस सीरीज से पहले इंडिया के 3 स्टार ऑल राउंडर्स फिट हो गए हैं।

13 सितंबर से शुरू होने जा रही अफगानिस्तान टी20 सीरीज

बता दें कि इंडियन क्रिकेट टीम को 13 सितंबर से अफगानिस्तान क्रिकेट टीम के साथ 3 टी20 इंटरनेशनल मैचों की सीरीज खेलनी है। भारत-अफगानिस्तान के बीच दूसरा टी20 15 और तीसरा 17 सितंबर को खेला जाएगा। यह सीरीज इंडिया में होगी और इसके सभी मुकाबले अरुण जेटली स्टेडियम में खेले जाएंगे। इस दौरान इंडियन क्रिकेट टीम में हमें हार्दिक पांड्या, नितीश कुमार रेड्डी और वाशिंगटन सुंदर की एंट्री हो सकती है।

यह भी पढ़ें: ENG vs PAK: कप्तानी और बल्लेबाजी दोनों में फेल बाबर आजम, छीनी जाएगी कप्तानी!

फिट हुए सभी खिलाड़ी

मीडिया रिपोर्ट्स में मिली जानकारी के अनुसार इंडियन टीम के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या, नितीश कुमार रेड्डी और वाशिंगटन सुंदर फिट हो गए हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार यह सभी सेलेक्शन के लिए उपलब्ध रहेंगे। ABP की खबर के मुताबिक हार्दिक और नितीश बेंगलुरु स्थित सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में जमकर प्रैक्टिस कर रहे हैं और टीम में वापसी कर सकते हैं। हालांकि ऐसा होगा या नहीं यह बात तभी पता चल सकेगा जब बोर्ड स्क्वाड का ऐलान करेगा।

3 सितंबर को हो सकता है स्क्वाड का ऐलान

रिपोर्ट्स के अनुसार भारत बनाम अफगानिस्तान टी20 सीरीज के लिए टीम इंडिया के स्क्वाड का ऐलान 3 सितंबर को किया जाएगा। इस दौरान इंडियन टीम को एक बार फिर श्रेयस अय्यर और तिलक वर्मा लीड करते दिखाई देंगे। उनकी अगुआई में भारत की स्क्वाड में कई युवा और अनुभवी खिलाड़ियों को खेलने मौका मिल सकता है।

भारत बनाम अफगानिस्तान टी20 सीरीज का शेड्यूल

  • 13 सितंबर: पहला टी20 (भारत बनाम अफगानिस्तान), दिल्ली
  • 15 सितंबर: दूसरा टी20 (भारत बनाम अफगानिस्तान), दिल्ली
  • 17 सितंबर: तीसरा टी20 (भारत बनाम अफगानिस्तान), दिल्ली।

यह भी पढ़ें: वैभव के बाद तिलक वर्मा ने किया गेंदबाजों को फुस्स, दलीप ट्रॉफी 2026 सेमीफाइनल मैच में जड़ा दमदार शतक

Anil Kumar

अनिल कुमार इस समय TNP में बतौर स्पोर्ट्स राइटर काम कर रहे हैं। इससे पहले अनिल ने Timesbull में 3 महीने और Sportzwiki Hindi में करीब 2.6 साल काम किया है। अनिल का स्पोर्ट्स बीट पर अच्छा अनुभव है।

शॉर्ट वीडियो

सभी वीडियो