Vaibhav Sooryavanshi: भारतीय टीम के युवा सलामी बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी दलीप ट्रॉफी 2026 के पहले मैच में बल्ले से कोई बड़ा कमाल नहीं कर पाए थे। बीसीसीआई द्वारा आयोजित टूर्नामेंट में 15 साल के वैभव ईस्ट जोन के लिए खेल रहे हैं और वह इस टीम के उप कप्तान हैं।

टीम की क्वार्टरफाइनल में नॉर्थ ईस्ट जोन से भिड़ंत हुई थी, जिसमें उन्होंने पारी और 210 रन से जीत दर्ज की। इस जीत के बाद ईस्ट जोन ने सेमीफाइनल में अपनी जगह बना रही है, जहां उनका सामना सेंट्रल जोन से होगा।

पहले मैच में फ्लॉप रहे थे वैभव

15 साल के वैभव सूर्यवंशी दलीप ट्रॉफी में पहली बार शिरकत कर रहे हैं, लेकिन पहली पारी में वह बल्ले से अधिक कमाल नहीं दिखा सके। वैभव ने लाल गेंद के खेल में अपने चिर परिचित अंदाज में खेलना चाहा, लेकिन वह सिर्फ 8 रन ही बना सके।

पहली पारी में वैभव ने सिर्फ 6 गेंदों का सामना किया था, जिसमें दो चौकों की मदद से 8 रन बनाए। वहीं, युवा बल्लेबाज को दूसरी पारी में बल्लेबाजी करने का मौका नहीं मिला था, लेकिन वह सेंट्रल जोन के खिलाफ दूसरे मैच में यकीनन धमाकेदार प्रदर्शन करना चाहेंगे।

ये भी पढ़ें- भारत-श्रीलंका टेस्ट के बीच सीनियर खिलाड़ी ने लिया संन्यास, इस टीम के खिलाफ खेला आखिरी मैच

कब होगी सेंट्रल जोन से भिड़ंत?

ईस्ट जोन और सेंट्रल जोन के बीच सेमीफाइनल मैच की शुरुआत 30 अगस्त (रविवार) से होगी। यह मैच बीसीसीआई के सेंट्रर ऑफ एक्सीलेंस में आयोजित किया जाएगा। ईस्ट जोन की नजर इस मुकाबले को जीतकर फाइनल में पहुंचने पर होगी तो सेंट्रल जोन के कप्तान रजत पाटीदार भी जीत के साथ खिताबी मुकाबला खेलना चाहेंगे। बता दें कि, दोनों ही टीमों में एक से बढ़कर एक धुरंधर खिलाड़ी है, जो कि मैच के रोमांच को दोगुना करेंगे। 

आईपीएल में चमके थे वैभव

वैभव सूर्यवंशी को राजस्थान रॉयल्स ने साल 2025 के मेगा ऑक्शन में खरीदा था, लेकिन तब उन्हें अधिक मैच खेलने का मौका नहीं मिला। इसके बाद साल 2026 में आरआर के लिए 16 मैच खेले और धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए सर्वाधिक 776 रन ठोक दिए।

इस दौरान उन्होंने 1 शतक और 5 अर्धशतक ठोके थे और ऑरेंज कैप पर कब्जा किया था। इस धांसू परफॉर्मेंस के बाद वैभव को भारत की टी20 टीम में जगह मिली और जिम्बाब्वे दौरे पर दो अर्धशतक लगाने के बाद उनको प्लेयर ऑफ द मैच का खिताब दिया गया।

ये भी पढ़ें- रोहित को किया बाहर, सूर्या को मिली जगह, RCB के कप्तान ने चुनी IPL की ऑलटाइम बेस्ट प्लेइंग-11