भारत और श्रीलंका के बीच इस समय दो टेस्ट मैच की सीरीज का दूसरा मुकाबला खेला जा रहा है। कोलंबो के सिंहली स्पोर्ट्स क्लब (SSC) में खेले जा रहे इस मैच में टीम इंडिया ने अपनी पकड़ को मजबूत कर लिया है, लेकिन इस सीरीज के बीच ही एक खिलाड़ी ने संन्यास ले लिया है।

दरअसल, साल 2014 के बाद से इस खिलाड़ी को भारतीय टीम की जर्सी पहने का मौका नहीं मिला था, जिसके 12 साल बाद अब उन्होंने क्रिकेट के सभी प्रारुपों को अलविदा कह दिया है।

UP टी20 लीग में खेला आखिरी मैच

भारत-श्रीलंका टेस्ट सीरीज के बीच ही टीम इंडिया के लेग स्पिनर कर्ण शर्मा ने संन्यास ले लिया है। उन्होंने कुछ समय पहले ही सोशल मीडिया के जरिए रिटायरमेंट की घोषणा की थी। उन्होंने 25 अगस्त को अपना आखिरी मैच यूपी टी20 लीग में खेला था।

इस लीग में वह कानपुर सुपरस्टार्स के लिए खेल रहे थे, जहां 25 अगस्त को उनकी भिड़ंत मेरठ मावेरिक्स से हुई। इससे पहले जब कर्ण शर्मा मैदान पर उतर रहे थे तो दोनों टीमों के खिलाड़ियों ने बाउंड्री पर लाइन लगाकर तालियों के साथ उनका आखिरी मैच में स्वागत किया। साथ ही इस दौरान कर्ण ने मेरण के कप्तान से रिंकू सिंह से हाथ मिलाया। 

CSK-MI का रह चुके हैं हिस्सा

लेग स्पिनर कर्ण शर्मा को भले ही टीम इंडिया में अधिक खेलने का मौका नहीं मिला, लेकिन वह घरेलू क्रिकेट और इंडियन प्रीमियर लीग में एक बड़ा नाम रहे हैं। कर्ण ने आईपीएल में मुंबई इंडियंस, चेन्नई सुपर किंग्स, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और सनराइजर्स हैदराबाद के लिए खेला था। इस स्टार खिलाड़ी ने आईपीएल में खेले 90 मैचों में 83 विकेट लिए हैं तो बल्ले से 352 रन बनाए हैं।

ये भी पढ़ें- रोहित को किया बाहर, सूर्या को मिली जगह, RCB के कप्तान ने चुनी IPL की ऑलटाइम बेस्ट प्लेइंग-11

भारत के लिए खेले सिर्फ 4 मैच

कर्ण शर्मा ने 7 सितंबर 2014 में इंग्लैंड के खिलाफ टी20 प्रारूप में डेब्यू किया था। इसके बाद नंवबर 2014 में श्रीलंका के खिलाफ एकदिवसीय और दिसंबर 2014 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट डेब्यू किया था।

हालांकि, 1 टेस्ट, 1 टी20 और 2 वनडे खिलाने के बाद उनको टीम इंडिया से बाहर कर दिया गया और दोबारा वापसी का मौका नहीं मिला।

कर्ण ने भले ही इंडिया के लिए ज्यादा मैच नहीं खेले हैं, लेकिन फर्स्ट क्लास में खेले 97 मैच में 270 विकेट लिए हैं तो 2866 रन बनाए हैं। वहीं, लिस्ट-ए में खेले 123 मैचों में 153 विकेट और 1827 रन बनाए हैं। वहीं, 191 टी20 में कर्ण के नाम 168 विकेट हैं।

ये भी पढ़ें- क्यों हार्दिक पंड्या को लेने के लिए बेताब है KKR, CSK और RR? आंकड़े देख आपको भी नहीं होगा यकीन, कप्तानी में जीता चुके हैं ट्रॉफी